AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के 'ब्राह्मणवाद से आजादी' वाले बयान पर गहरा सियासी बवाल मच गया है, जिससे बीजेपी ने विपक्ष पर निशाना साधा और INDI गठबंधन में भी दरारें दिखने लगीं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के 'ब्राह्मणवाद से आजादी' वाले बयान पर गहरा सियासी बवाल मच गया है, जिससे बीजेपी ने ...और पढ़ें
- नेहा बोरा के ब्राह्मण वाले बयान पर सियासी घमासान
- नेहा बोरा के बयान पर सियासी बवाल, INDI गठबंधन में दरार।
नेहा बोरा के ब्राह्मण वाले बयान पर सियासी घमासान
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
नेहा बोरा के बयान पर सियासी बवाल, INDI गठबंधन में दरार।
सपा और शिवसेना (UBT) ने बयान की कड़ी निंदा की।
बीजेपी ने राहुल गांधी पर हिंदू विरोधी राजनीति का आरोप लगाया।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा के ब्राह्मणवाद से आजादी वाले बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। एक तरफ बीजेपी ने इस पूरे मुद्दे को लेकर विपक्ष और राहुल गांधी पर तंज कसा।
वहीं दूसरी ओर INDI गठबंधन में भी इस बयान लेकर दरार साफ दिखने लगी। कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी समाजवादी पार्टी और शिवसेना (UBT) ने नेहा बोरा के इस बयान पर आपत्ति जताई है।
उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने नेहा बोरा की बयानबाजी पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, 'इतना बड़ा बयान देना ठीक नहीं है। हर धर्म में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग होते हैं, हमें ऐसे आम बातें नहीं करनी चाहिए.
हमें उनसे बचना चाहिए। BJP यही चाहती है; हम उनके जाल में क्यों फंसें?'
राजीव राय ने आगे कहा, 'आज के समय में जिस तरह की बयानबाजी हो रही है, वह बिल्कुल मंजूर नहीं है। इसका कोई आधार नहीं है। हमें किसी जाति, समुदाय, धर्म या इलाके के बारे में कोई आम राय नहीं बनानी चाहिए।'