संसद के मानसून सत्र का सत्रावसान 82 दिन बाद भी न होने का मामला अब रिकॉर्ड की दहलीज पर है। कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए परिसीमन बिल लाने की तैयारी का आरोप लगाया है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- संसद के मानसून सत्र का सत्रावसान 82 दिन बाद भी न होने का मामला अब रिकॉर्ड की दहलीज पर है। ...और पढ़ें
- संसद सत्र के सत्रावसान का अंतराल रिकॉर्ड की दहलीज पर।
- मानसून सत्र सत्रावसान में 82 दिन की रिकॉर्ड देरी दर्ज।
संसद सत्र के सत्रावसान का अंतराल रिकॉर्ड की दहलीज पर।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
मानसून सत्र सत्रावसान में 82 दिन की रिकॉर्ड देरी दर्ज।
कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर परिसीमन बिल का आरोप लगाया।
सत्रावसान न होने से आगामी शीत सत्र पर अनिश्चितता।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
संजय मिश्र, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र खत्म होने के 82 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं किए जाने का मामला अब संसदीय रिकॉर्ड बुक में दर्ज किए जाने की दहलीज पर पहुंच गया है। कांग्रेस के अनुसार उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि इससे पूर्व सत्र खत्म होने के 81 दिन बाद तक सत्रावसान का रिकॉर्ड रहा है।
मुख्य मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मंगलवार को सत्रावसान नहीं करने की सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि परिसीमन बिल लाने का एजेंडा भाजपा ने छोड़ा नहीं है। सत्रावसान के रिकॉर्ड बनने के दावे का सरकारी सूत्रों ने आधिकारिक खंडन नहीं किया है मगर उसके अनुसार यह रिकॉर्ड 87 दिनों का है। हालांकि संसदीय सचिवालय की ओर से 87 दिनों के इस रिकॉर्ड का ब्यौरा अभी साझा नहीं किया गया है।
मानसून सत्र बीते 13 अगस्त को ही समाप्त हुआ था मगर मंगलवार तक 82 दिन बीतने के बाद भी इसका सत्रावसान नहीं हुआ था। सत्रावसान नहीं किए जाने का अर्थ यह है कि तकनीकी रूप से मानसून सत्र खत्म नहीं हुआ और सरकार तीन-चार दिनों की सूचना पर ही संसद की बैठक बुला सकती है।
लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए परिसीमन बिल लाने के पिछले अप्रैल में किए प्रयास के विफल रहने के बाद सरकार लगातार इसे दुबारा लाने की सियासी कसरत में जुटी है। खासकर बंगाल चुनाव के तत्काल बाद तृणमूल कांग्रेस के 20 लोकसभा सांसदों और शिवसेना यूबीटी के छह सांसदों के टूट कर एनडीए संग आने के बाद परिसीमन बिल पर दो तिहाई बहुमत जुटाने के दांव-पेंच की सियासत लगातार गरम रही है।
विपक्ष सत्रावसान नहीं किए जाने को लेकर इसलिए सशंकित है। कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को इसे उठाते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा 'मानसून सत्र स्थगित हुए 82 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सत्रावसान नहीं किया गया है। परिसीमन विधेयक में क्या है, यह अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन इनका मकसद साफ है कि किसी तरह से 2029 में सामने दिख रही करारी हार से भाजपा को कैसे बचाया जाए।'