शादी से पहले 'परफेक्ट लुक' पाने की होड़ में युवा माउंजारो और ओजेम्पिक जैसे वेट-लॉस इंजेक्शन का सहारा ले रहे हैं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहे हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- शादी से पहले 'परफेक्ट लुक' पाने की होड़ में युवा माउंजारो और ओजेम्पिक जैसे वेट-लॉस इंजेक्शन का सहारा ले रहे हैं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहे हैं।
- शादी से पहले वेट लॉस इंजेक्शन और दवाई की बढ़ी मांग। (फोटो- AI जेनरेटेड)
- शादी से पहले वेट लॉस इंजेक्शन का चलन बढ़ा।
शादी से पहले वेट लॉस इंजेक्शन और दवाई की बढ़ी मांग। (फोटो- AI जेनरेटेड)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
शादी से पहले वेट लॉस इंजेक्शन का चलन बढ़ा।
माउंजारो, ओजेम्पिक जैसी दवाओं का हो रहा दुरुपयोग।
डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जोखिमों पर कड़ी चेतावनी दी।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादियों का सीजन आने से पहले का समय अब सिर्फ कपड़े फाइनल करने, वेन्यू बुक करने और जश्न की प्लानिंग करने तक सीमित नहीं रह गया है। अब इस सूची में एक नई और चिंताजनक प्रवृत्ति जुड़ गई है-क्विक वेट लॉस।
शादी के दिन, एल्बम की तस्वीरों और मेहमानों के सामने सबसे स्लिम और आकर्षक दिखने की सामाजिक होड़ में कई युवा माउंजारो, ओजेम्पिक और वेगोवी जैसे प्रिस्क्रिप्शन-आधारित वेट-लॉस इंजेक्शन का सहारा ले रहे हैं।
हफ्तों के अंदर 10 से 15 किलो वजन घटाने की यह जल्दबाजी न केवल गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर रही है, बल्कि चिकित्सा विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिकों के बीच भी गहरी चिंता का विषय बन गई है।
डॉक्टरों का साफ कहना है कि ये दवाएं कॉस्मेटिक 'क्विक फिक्स' नहीं हैं और किसी शादी की डेडलाइन को पूरा करने के लिए इनका इस्तेमाल सेहत के साथ खिलवाड़ साबित हो सकता है।
देशभर के प्रमुख बैरिएट्रिक और वेलनेस क्लीनिकों में पिछले 12 से 18 महीनों का दौरान वजन घटाने वाले इंजेक्शनों को लेकर पूछताछ में दो से तीन गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में यह मांग तेजी से बढ़ रही है।