बेंगलुरु के इंदिरा नगर में एक जूते की दुकान में दिनदहाड़े लूट का प्रयास हुआ, जहां एक महिला कर्मचारी पर हथियार से हमला किया गया।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- बेंगलुरु के इंदिरा नगर में एक जूते की दुकान में दिनदहाड़े लूट का प्रयास हुआ, जहां एक महिला कर्मचारी पर हथियार से हमला किया गया।
- बेंगलुरु में महिला से दिनदहाड़े लूट। (फोटो-सोशल मीडिया)
- इंदिरा नगर में दिनदहाड़े जूते की दुकान में लूट का प्रयास।
बेंगलुरु में महिला से दिनदहाड़े लूट। (फोटो-सोशल मीडिया)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
इंदिरा नगर में दिनदहाड़े जूते की दुकान में लूट का प्रयास।
महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला, फेवीक्विक से हाथ चिपकाए।
आरोपी प्रभुराज गिरफ्तार, लूटी सोने की चेन बरामद।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के पॉश इलाके इंदिरा नगर में एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। 100 फीट रोड स्थित एक जूता दुकान में एक लूटेरा घुसा और वहां काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से हथियार के बल पर लूट की । हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक डोमलुर की रहने वाली 23 वर्षीय जयश्री पिछले तीन सालों से इंदिरा नगर के 100 फीट रोड पर स्थित इस दुकान में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम कर रही है। यह दुकान रंजीत कुमार की है।
जयश्री का काम ग्राहकों द्वारा मरम्मत के लिए लाए गए जूतों और बैग को लेना, रसीद देना और सामान को वर्कशॉप तक पहुंचाना है। आमतौर पर वह अकेले ही दुकान का रोजमर्रा का कामकाज संभालती है। यह घटना 31 अक्टूबर को सुबह करीब 11:45 बजे की है। जयश्री ने बताया कि हेलमेट और दस्ताने पहने एक व्यक्ति अचानक दुकान में घुसा और सीधे रिसेप्शन काउंचर के ऊपर छलांग लगाकर अंदर आ गया। आरोपी ने जयश्री से कहा कि कोई उसे मारने आ रहा है और शोर न मचाने की धमकी दी।
जब महिला ने दुकान के मालिक को फोन करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे जबरन बैठा दिया। उसने महिला का मुंह दबाया और उसके गले व हाथों पर चाकू से हमला किया।
लूट की घटना के दौरान आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने आवाज उठाई तो वह उसे मार देगा।