परिवार में किडनी की बीमारी की हिस्ट्री होने पर भविष्य में इसका खतरा बढ़ सकता है। ऐसे लोगों को सीरम क्रिएटिनिन, यूरिन एल्ब्यूमिन और ब्लड प्रेशर की जांच पर ध्यान देना चाहिए। सही खानपान, नियमित व्यायाम और जांच से किडनी की सेहत सुरक्षित रखी जा सकती है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। इसके कारण दिल की सेहत से लेकर, मोटापा और डायबिटीज से लेकर लिवर-किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। किडनी हमारे शरीर के उन महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो बिना रुके खून को साफ करने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती हैं। इसके अलावा शरीर में पानी, नमक और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने से लेकर ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने तक में किडनी की अहम भूमिका होती है। .metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}
- स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कई बार शुरुआत में किडनी की बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं देते। ज्यादातर मामलों में इसका पता तब चल पाता है जब किडनी को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है। किडनी की बीमारी से बचाव के दौरान इसके फैमिली हिस्ट्री वाले जोखिमों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- फैमिली में किडनी की बीमारी होने पर क्यों बढ़ जाता है खतरा?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कई बार शुरुआत में किडनी की बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं देते। ज्यादातर मामलों में इसका पता तब चल पाता है जब किडनी को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है। किडनी की बीमारी से बचाव के दौरान इसके फैमिली हिस्ट्री वाले जोखिमों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
फैमिली में किडनी की बीमारी होने पर क्यों बढ़ जाता है खतरा?
किडनी की कुछ बीमारियां आनुवंशिक होती हैं, यानी ये परिवार के सदस्यों में जीन के माध्यम से आगे बढ़ सकती हैं।
किडनी रिसर्च यूके की रिपोर्ट के मुताबिक किडनी की आनुवंशिक बीमारियां उन हानिकारक म्यूटेशन के कारण होती हैं, जो माता-पिता से बच्चों में आने वाले जीनों में होते हैं। ऐसे में अगर माता-पिता या भाई-बहन को किडनी फेलियर, क्रॉनिक किडनी डिजीज या किसी आनुवंशिक किडनी रोग की समस्या रही है, तो डॉक्टर से अपने खतरों के बारे में बात करें। शुरुआत में ही कुछ प्रकार की जांच से आप खतरे का अंदाजा लगा सकते है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
किडनी डिजीज की हिस्ट्री रही है तो कैसे रहें सुरक्षित?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपमें आनुवांशिक रूप से किडनी की बीमारियों का जोखिम है तो डॉक्टर से सलाह ले लें। इसके अलावा कुछ प्रकार उपाय आपमें खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।