छात्र कार्यकर्ता नेहा बोरा ने पुजारियों और ब्राह्मणवादी व्यवस्था पर एक विवादित टिप्पणी की है। बीजेपी ने इसे हिंदू धर्म को बदनाम करने वाला बताया और राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित होने का आरोप लगाया।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- छात्र कार्यकर्ता नेहा बोरा ने पुजारियों और ब्राह्मणवादी व्यवस्था पर एक विवादित टिप्पणी की है। बीजेपी ने इसे हिंदू धर्म ...और पढ़ें
- नेहा बोरा के विवादित बयान को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा (फाइल फोटो)
- बीजेपी ने हिंदू धर्म बदनाम करने का आरोप लगाया।
नेहा बोरा के विवादित बयान को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा (फाइल फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
बीजेपी ने हिंदू धर्म बदनाम करने का आरोप लगाया।
बयान को राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित बताया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्टूडेंट एक्टिविस्ट नेहा बोरा ने पुजारियों को लेकर विवादित बयान दिया। नेहा बोरा के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर हिंदू धर्म को बदनाम करने और कांग्रेस के हिंदू-विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
बीजेपी ने कहा कि नेहा बोरा की बातें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानों जैसी ही हैं और उनका बयान सनातन धर्म के खिलाफ एक वैचारिक अभियान को दर्शाता है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने नेहा बोरा के बयान का विवादित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल नेहा बोरा ने दिखाई हिंदू नफरत!'
प्रदीप भंडारी ने नेहा बोरा के बयान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जोड़ते हुए आगे लिखा, 'वह राहुल गांधी से प्रेरित हैं जिन्होंने पहले कहा था, मंदिरों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती है।'
बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे लिखा, 'कांग्रेस को हिंदुओं से नफरत है, वोट बैंक से प्यार है! कांग्रेस की सोच भारत की एकता के लिए खतरा है!'
2014 में, दिल्ली में एक महिला के साथ हुए गैंगरेप पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि जो लोग मंदिरों में जाकर देवियों की पूजा करते हैं, वही लोग बसों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं।