LIVE मंगल, 3 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 76,633.89 +941.11 (+1.24%)
निफ्टी 50 23,688.45 +247.65 (+1.06%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.77
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

दिल्ली-NCR पर मंडराया 'पाकिस्तानी धुएं' का संकट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा; भारत से 4 गुना ज्यादा पराली जला रहा PAK

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: मंगल, 3 नव॰ 2026, 08:18 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

दिल्ली-NCR पर मंडराया 'पाकिस्तानी धुएं' का संकट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा; भारत से 4 गुना ज्यादा पराली जला रहा PAK
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

दिल्ली-एनसीआर में इस बार सर्दियों का प्रदूषण दीवाली से पहले ही शुरू हो गया है, जिसमें पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बड़े पैमाने पर पराली जलाने की घटनाओं का अहम योगदान है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • दिल्ली-एनसीआर में इस बार सर्दियों का प्रदूषण दीवाली से पहले ही शुरू हो गया है, जिसमें पाकिस्तान के पंजाब प्रांत ...और पढ़ें
  • दिल्ली-NCR पर मंडराया 'पाकिस्तानी धुएं' का संकट(फोटो: पीटीआई)
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

दिल्ली-NCR पर मंडराया 'पाकिस्तानी धुएं' का संकट(फोटो: पीटीआई)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण का मौसम इस बार तय समय से पहले ही शुरू हो गया है। आमतौर पर दीवाली के बाद गहराने वाली जहरीली धुंध ने इस बार त्योहार से करीब एक हफ्ता पहले ही दिल्ली-एनसीआर को अपनी चपेट में ले लिया है।

पंजाब और हरियाणा में जलती पराली के साथ-साथ इस बार सीमा पार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बड़े पैमाने पर खेतों में लगी आग ने संकट को और गहरा कर दिया है। इसके चलते दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) तेजी से गिरकर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

अभी कुछ ही दिन पहले 30 अक्टूबर को बारिश के चलते दिल्ली का एक्यूआई सुधरकर 60 तक पहुंच गया था। इस साल दिल्ली ने आठ वर्षों में सबसे साफ अक्टूबर का महीना देखा, जहां औसत एक्यूआई 167 दर्ज हुआ था।

लेकिन नवंबर की शुरुआत होते ही सोमवार (2 नवंबर) को वायु गुणवत्ता अचानक बेहद खराब श्रेणी में फिसल गई। मंगलवार को शहर का औसत एक्यूआई 330 के करीब दर्ज किया गया, जबकि कम से कम तीन निगरानी केंद्रों पर यह 400 के पार यानी गंभीर स्तर पर पहुंच गया।

प्रदूषण के स्तर में अचानक आए इस उछाल को देखते हुए प्रशासन ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप का दूसरा चरण (GRAP-II) लागू कर दिया है।

इसके तहत सड़कों पर पानी का छिड़काव, एंटी-स्मॉग गन का उपयोग और निर्माण स्थलों की कड़ी निगरानी जैसे आपात उपाय अनिवार्य कर दिए गए हैं। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 301 से 400 का एक्यूआई बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार दिल्ली की हवा बिगड़ने में पाकिस्तान के पंजाब में पराली जलाने की रिकॉर्ड घटनाओं की बड़ी भूमिका है। नासा के सैटेलाइट डेटा (FIRMS) पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार, 1 से 29 अक्टूबर के बीच पाकिस्तान के पंजाब में पराली जलाने की 13,241 घटनाएं दर्ज की गईं, जो भारतीय पंजाब 3158 घटनाओं के मुकाबले करीब 4.2 गुना अधिक हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें