पिज्जा, बर्गर और दूसरे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिक समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है। शोध में इनके सेवन और कॉग्निटिव हेल्थ के बीच संबंध भी सामने आया है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे पहले डाइट में सुधार करने की सलाह देते हैं। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका हमारी सेहत पर सीधा असर होता है। .metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}
- स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड फूड, चीनी-नमक वाली चीजें खाने से मेटाबॉलिक और हृदय स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। जंक फूड्स से ये दिक्कतें सबसे ज्यादा बढ़ जाती है।
- जंक और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड हाई कैलोरी वाले होने के साथ, इसमें नमक, चीनी, रिफाइंड कार्ब्स और सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक हो सकती है। जबकि इसमें फाइबर और जरूरी पोषक तत्व न के बराबर होते हैं। लंबे समय तक ऐसी डाइट लेने से मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, हाई ब्लड प्रेशर और शरीर में सूजन का खतरा बढ़ सकता है। ये समस्याएं दिमाग की सेहत को भी प्रभावित कर सकती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड फूड, चीनी-नमक वाली चीजें खाने से मेटाबॉलिक और हृदय स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। जंक फूड्स से ये दिक्कतें सबसे ज्यादा बढ़ जाती है।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जंक और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड हाई कैलोरी वाले होने के साथ, इसमें नमक, चीनी, रिफाइंड कार्ब्स और सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक हो सकती है। जबकि इसमें फाइबर और जरूरी पोषक तत्व न के बराबर होते हैं। लंबे समय तक ऐसी डाइट लेने से मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, हाई ब्लड प्रेशर और शरीर में सूजन का खतरा बढ़ सकता है। ये समस्याएं दिमाग की सेहत को भी प्रभावित कर सकती हैं।
साल 2024 में जर्नल न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के अधिक सेवन से वयस्कों में कॉग्निटिव इंपेयरमेंट और स्ट्रोक खतरे को बढ़ता देखा गया। दिमाग पर जंक फूड के कई तरह से नुकसान हो सकते हैं। जंक फूड्स जैसे असंतुलित खानपान और लो न्यूट्रिशन वाली चीजों से ऊर्जा का स्तर प्रभावित हो सकता है, जिससे ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है।
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में सुधार करना सबसे जरूरी है। डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, साबुत अनाज, बादाम, अखरोट और बीज शामिल करें। जंक फूड को रोजाना खाने से बचें। कोल्ड ड्रिंक्स भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है, इसका सेवन भी कम से कम करें।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।