LIVE मंगल, 3 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
10,000mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi का ये नया फोन, 7-इंच का डिस्प्ले भी हो सकता है धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश और पप्पू यादव समेत कई नेता हमलावर, क्या है पूरा विवाद? ईरान: बेटी को आंखों के सामने गोली मारी गई, अब मां विदेश में रहकर लड़ रही है इंसाफ़ की जंग बेंगलुरु: फेविक्विक से चिपकाए हाथ, चाकू से किया हमला... दिनदहाड़े दुकान में घुसकर महिला से लूट की कोशिश नेपाल हेलीकॉप्टर हादसे में एक भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि; जल्द वापस लाया जाएगा पार्थिव शरीर 'देशभक्ति के नाम पर ग्राहक नहीं होंगे आकर्षित', दीवाली में 'मेड इन चाइना' प्रोडक्ट्स के विरोध पर ग्लोबल टाइम्स की टिप्पणी
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 76,917.85 +1225.07 (+1.62%)
निफ्टी 50 23,810.85 +370.05 (+1.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.73
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

भाजपा पार्थ-जय के बीच डाल रही फूट?: रोहित पवार ने क्या आरोप लगाए, एनसीपी नेताओं की शाह से मुलाकात पर क्या कहा?

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: मंगल, 3 नव॰ 2026, 01:43 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

भाजपा पार्थ-जय के बीच डाल रही फूट?: रोहित पवार ने क्या आरोप लगाए, एनसीपी नेताओं की शाह से मुलाकात पर क्या कहा?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

भाजपा पार्थ-जय के बीच डाल रही फूट?: रोहित पवार ने क्या आरोप लगाए, एनसीपी नेताओं की शाह से मुलाकात पर क्या कहा?

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • महाराष्ट्र में रोहित पवार ने आरोप लगाया है कि भाजपा पार्थ और जय पवार के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर सकती है। उन्होंने अमित शाह से एनसीपी नेताओं की मुलाकात पर भी सवाल उठाए। रोहित ने अजित पवार के विमान हादसे की सीबीआई जांच और किसानों के लिए राहत की मांग न उठाने पर नाराजगी जताई। क्या दोनों एनसीपी का विलय भाजपा से अलग होने पर ही संभव होगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं..
  • महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पार्थ पवार और जय पवार के बीच भी मतभेद पैदा करने की कोशिश कर सकती है। पार्थ और जय, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बेटे हैं। रोहित ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार के बीच दूरी पैदा की थी। अब पार्टी की नजर दोनों भाइयों के रिश्तों पर हो सकती है। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एनसीपी नेताओं की मुलाकात पर भी सवाल उठाए।
  • अमित शाह से मुलाकात में किन मुद्दों को उठाने की मांग की गई थी?

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पार्थ पवार और जय पवार के बीच भी मतभेद पैदा करने की कोशिश कर सकती है। पार्थ और जय, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बेटे हैं। रोहित ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार के बीच दूरी पैदा की थी। अब पार्टी की नजर दोनों भाइयों के रिश्तों पर हो सकती है। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एनसीपी नेताओं की मुलाकात पर भी सवाल उठाए।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अमित शाह से मुलाकात में किन मुद्दों को उठाने की मांग की गई थी?

रोहित पवार ने कहा कि एनसीपी नेताओं को अजित पवार से जुड़े विमान हादसे का मुद्दा उठाना चाहिए था। उन्होंने मांग की कि इस हादसे की सीबीआई जांच की बात रखी जाती तो उन्हें खुशी होती। इसके अलावा महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों के लिए केंद्र से राहत मांगनी चाहिए थी। रोहित ने कहा कि किसानों को प्रति हेक्टेयर 70 से 80 हजार रुपये की सहायता दिलाने की मांग की जानी चाहिए थी। उनके मुताबिक, नेताओं ने इन मुद्दों के बजाय अपने पद और राजनीतिक भविष्य पर ध्यान दिया।

रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और शरद पवार की एनसीपी (शरदचंद्र पवार) का विलय संभव है। लेकिन इसके लिए अजित पवार की पार्टी को भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन से बाहर आना होगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी भाजपा से संबंध तोड़कर उसके खिलाफ लड़ने को तैयार होती है तो दोनों दल साथ आ सकते हैं। रोहित ने स्पष्ट किया कि भाजपा के साथ सत्ता में रहने की स्थिति में उनकी पार्टी के नेता विलय का फैसला नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि शरद पवार दशकों से भाजपा की विचारधारा का विरोध करते रहे हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें