LIVE सोम, 2 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 2 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 75,692.78 +1233.25 (+1.66%)
निफ्टी 50 23,440.8 +387.70 (+1.68%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.89
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

केरलम में व्यक्ति ने की आत्महत्या की नाकाम कोशिश, 7 गाड़ियां आपस में टकराई; अब भुगतेगा सजा

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: सोम, 2 नव॰ 2026, 06:26 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

केरलम में व्यक्ति ने की आत्महत्या की नाकाम कोशिश, 7 गाड़ियां आपस में टकराई; अब भुगतेगा सजा
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

केरलम के कोट्टायम में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश में अपनी कार से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे सात गाड़ियां आपस में टकरा गईं और 10 लोग घायल हो गए।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • केरलम के कोट्टायम में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश में अपनी कार से कई वाहनों को टक्कर मार दी, ...और पढ़ें
  • आत्महत्या के प्रयास में 7 वाहन टकराए, 10 घायल।
  • कोट्टायम के कांजिरापल्ली में हुई यह भीषण दुर्घटना।

आत्महत्या के प्रयास में 7 वाहन टकराए, 10 घायल।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

कोट्टायम के कांजिरापल्ली में हुई यह भीषण दुर्घटना।

आरोपी शारोनिन फिलिप पर हत्या के प्रयास का आरोप।

डिजिटल डेस्क, कोट्टायम। केरलम के कोट्टायम जिले में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसके चलते सात गाड़ियां आपस में टकरा गईं और 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया आत्महत्या की नाकाम कोशिश करने वाले 27 साल के उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

कोट्टायम के कांजिरापल्ली के पास हुई दुर्घटना के बाद कुट्टिक्कल पुथूर के रहने वाले शारोनिन फिलिप पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। वह खुद भी घायल हो गए हैं और कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

यह घटना रविवार सुबह करीब 8.15 बजे नेशनल हाईवे 183 पर हुई। इसमें पांच कारों, एक ऑटो-रिक्शा और एक स्कूटर सहित कुल सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

पुलिस के अनुसार, फिलिप की कार तेज रफ्तार में थी तभी वह कई वाहनों से टकरा गई। इनमें एक ऑटो-रिक्शा भी शामिल था, जिसमें एक दंपति और उनके दो बच्चे सवार थे। कार एक खड़े स्कूटर और हाईवे पर जाने का इंतजार कर रही एक अन्य गाड़ी से भी टकरा गई। हादसे से कुछ सेकंड पहले की सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि सड़क पर गाड़ी कितनी तेज रफ्तार से चल रही थी।

पीछे से टक्कर लगने के बाद ऑटो-रिक्शा पलट गया। चार साल की अवनी को गंभीर चोटें आईं। उसके पिता श्यामजिथ (35), मां शालिनी (30) और नौ साल का भाई अद्वैत भी घायल हो गए। मडुक्का का रहने वाला यह परिवार कांजिरापल्ली की ओर जा रहा था। श्यामजिथ ने बताया कि उन्हें बस इतना याद है कि पीछे से कोई जोरदार टक्कर लगी थी।

टक्कर के बाद फिलिप अपनी कार के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने मिलकर उन्हें बाहर निकाला। अन्य घायलों में अंसारी (65), साहिल (31), पीवी राजन (65), रेवंद (12), श्रेवंद (11) और राजू (71) शामिल थे। घायलों में से तीन लोग शुरुआती इलाज के बाद घर चले गए।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें