Vivo ने अपने पहले क्लिप स्टाइल ईयरबड्स, Vivo Buds Clip को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Vivo ने अपने पहले क्लिप स्टाइल ईयरबड्स, Vivo Buds Clip को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
- टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने अपने पहले क्लिप स्टायल ईयरबड्स Buds Clip ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने चीन में इन्हें पिछले महीने लॉन्च किया था। वीवो के ओपन-ईयर TWS ईयरफोन्स में 12mm डुअल मैग्नेटिक मूविंग कॉइल यूनिट दिया है, जो Hi-Res Audio वायरलेस के साथ LDAC सपोर्ट करता है। इन्हें कंपनी ने रियल टाइम ट्रांसलेशन, AI-पावर्ड कॉल नॉइस रिडक्शन और तीन-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। इसके एक ईयरबड्स का वजन 5.2g और Vivo का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये 42 घंटे प्लेबैक ऑफर करता है। वीवो Buds Clip को IP55 रेटिंग के साथ लाया गया है।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने अपने पहले क्लिप स्टायल ईयरबड्स Buds Clip ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने चीन में इन्हें पिछले महीने लॉन्च किया था। वीवो के ओपन-ईयर TWS ईयरफोन्स में 12mm डुअल मैग्नेटिक मूविंग कॉइल यूनिट दिया है, जो Hi-Res Audio वायरलेस के साथ LDAC सपोर्ट करता है। इन्हें कंपनी ने रियल टाइम ट्रांसलेशन, AI-पावर्ड कॉल नॉइस रिडक्शन और तीन-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। इसके एक ईयरबड्स का वजन 5.2g और Vivo का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये 42 घंटे प्लेबैक ऑफर करता है। वीवो Buds Clip को IP55 रेटिंग के साथ लाया गया है।
Vivo Buds Clip को यूरोप में EUR 179 (करीब 19,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इन्हें Aurora Purple और Stardust Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Vivo Buds Clip में कंपनी ने 12mm डुअल मैग्नेटिक मूविंग कॉइल यूनिट दिया गया है, जो वायरलेस Hi-Res ऑडियो सपोर्ट करता है। Vivo ने इसमें DeepX 5.0 स्टीरियो साउंड, स्पेशियल ऑडियो और कस्टम EQ सेटिंग का भी सपोर्ट दिया है। कॉल के लिए वीवो के ईयरबड्स में बोन-कंडक्शन आधारित एआई नॉइस रिडक्शन फीचर दिया है। इसमें तीन मोड - बैलेंस, वॉइस इन्हेंसमेंट और नॉइस रिडक्शन मोड दिए गए हैं।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
कनेक्टिविटी की बात करें तो Buds Clip में Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। वीवो का दावा है कि ये 70ms लेटेंसी सपोर्ट करते हैं। ये Vivo के BlueOS इकोसिस्टम सपोर्ट करते हैं, जो यूजर को फाइंड माय ईयरबड्स जैसे फीचर ऑफर करते हैं।
Vivo का दावा है कि सिंगल चार्ज में Buds Clip करीब 10 घंटे का बैकअप देते हैं। इसके साथ ही चार्जिंग केस के साथ 42 घंटे का बैकअप देते हैं। इसके साथ ही मात्र 10-मिनट की चार्जिंग में ये तीन घंटे का प्लेबैक ऑफर करते हैं। वीवो ने लेटेस्ट Buds Clip को फ्लैक्सीबल टाइटेनियम अलॉय ब्रिज के साथ बिल्ड किया है। चार्जिंग के लिए इसके केस में USB Type-C पोर्ट दिया है। ये ईयरबड्स IP55 रेटिंग मिलती है।
यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले ही सामने आया Motorola Signature 27 का हेंड्स-ऑन वीडियो, मिलेगा 200MP का जूम कैमरा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।