LIVE मंगल, 3 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 76,917.85 +1225.07 (+1.62%)
निफ्टी 50 23,810.85 +370.05 (+1.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.73
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

एक्सप्लेनर: राम-कृष्ण की तुलना पर क्यों घिरे धीरेंद्र शास्त्री, पहले किन बयानों पर मचा बवाल और कब मांगी माफी?

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: सोम, 2 नव॰ 2026, 10:56 pm
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

एक्सप्लेनर: राम-कृष्ण की तुलना पर क्यों घिरे धीरेंद्र शास्त्री, पहले किन बयानों पर मचा बवाल और कब मांगी माफी?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

एक्सप्लेनर: राम-कृष्ण की तुलना पर क्यों घिरे धीरेंद्र शास्त्री, पहले किन बयानों पर मचा बवाल और कब मांगी माफी?

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • सबसे पहले जानते हैं कि धीरेंद्र शास्त्री ने क्या बोला? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी के करैरा में श्रीराम कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम के बीच तुलना की। उन्होंने कहा,"एक भी फोटो देख लो तुम अपने वाले ठाकुर जी की। एक भी फोटो। बैठे हैं ऐसे, तो ऐसे, कहीं ऐसे। तुम्हारे वाले तो खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कमर कहीं लचकाएं, खोपड़िया ऐसी करें, ऐसी खोपड़िया करें, फिर बंसी बजाएं ऐसे टेढ़े करके।" इसके बाद उन्होंने भगवान राम की तुलना करते हुए कहा- "हमारे वाले तो खड़े भी होते हैं एकदम सीधे। हमारे वाले का नाम भी सीधा। हमारे वाले का चलना भी सीधा, हमारे वाले दिखते भी सीधे। तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते हैं।"  शास्त्री ने भगवान कृष्ण की नकल करते हुए टिप्पणी की। उन्होंने फिर तुलना करते हुए बंसी बजाने और धनुष चलाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंसी का बजाना तो खेल है, धनुष चलाना खेल नहीं। इसके साथ ही उन्होंने गाय चराने से लेकर पवर्त उठाने तक की तुलना की। विवाद कहां से शुरू हुआ? इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कथावाचक को 'मूर्ख' बताते हुए कहा कि ये कब से बाबा बन गए। इसके साथ ही पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों से कथावाचक का बहिष्कार करने की अपील की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं।" कंप्यूटर बाबा ने भी शास्त्री पर निशाना साधा। उन्होंने उन्हें 'राजनीतिक बाबा' बताया और कहा कि कुछ लोगों को राजनीति के हिसाब से आगे बढ़ाया जाता है, जबकि उनमें ज्ञान का अभाव है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शास्त्री को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा कि कोई तो केमिकल लोचा है। इनकी रेबीज वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा। सांसद पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने संसद मार्ग थाने पहुंचे। इस टिप्पणी को लेकर आम लोगों में भी नाराजगी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए और पुतले फूंके गए। वहीं, यादव समाज के लोग भी विरोध जताने सड़कों पर उतर आए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि लोगों को बांटने से मन नहीं भरा कि आराध्यों को भी बांटने लगे हैं? दोनों ही सत्य और न्याय के पर्याय हैं। ठाकुर जी को टेढ़ा मेढ़ा कहना पाप है। मथुरा के कुछ संतों ने भी इस तरह की तुलना पर आपत्ति जताई और कहा कि दोनों देवताओं के संदर्भ में ऐसी टिप्पणी भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। विवाद बढ़ने पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री? विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य भगवान राम और श्रीकृष्ण में भेद करना या किसी की भावना आहत करना नहीं था। वे एक संत के पद की व्याख्या करते हुए भाव में यह बात कह गए थे। उन्होंने खुद को श्रीकृष्ण का भक्त बताते हुए कहा कि उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो वे क्षमा मांगते हैं। हालांकि, इसके बाद भी उनकी आलोचना जारी है।  पहले किन-किन बयानों के लिए माफी मांग चुके हैं शास्त्री? 1
  • मई 2022: छुआछूत को बढ़ावा देने का आरोप मई 2022 में धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक व्यक्ति को अपने पास बुलाते हैं। जब वह व्यक्ति उनके पैर छूने की कोशिश करता है तो वे उसे रोकते हुए कहते हैं, 'बस-बस, छूना नहीं, हमें, अछूत आदमी हैं हम।' वीडियो का करीब 25 सेकेंड का हिस्सा वायरल हुआ। इसके बाद लोगों ने उन पर छुआछूत को बढ़ावा देने और व्यक्ति को अछूत कहने का आरोप लगाया। इस मामले में ट्विटर पर #ArrestDhirendraShastri भी ट्रेंड हुआ। सफाई: बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सफाई दी गई कि एडिटेड वीडियो के जरिए भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इसमें कहा गया कि धीरेंद्र शास्त्री ने अछूत शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए किया था। 2
  • फरवरी 2023: संत तुकाराम की पत्नी पर टिप्पणी बयान: कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संत तुकाराम की पत्नी उन्हें रोज डंडे से मारती थीं। सफाई और माफी: विवाद होने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह कहानी उन्होंने एक किताब में पढ़ी थी। अगर उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो वे हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं और अपने शब्द वापस लेते हैं। 3

मई 2022: छुआछूत को बढ़ावा देने का आरोप मई 2022 में धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक व्यक्ति को अपने पास बुलाते हैं। जब वह व्यक्ति उनके पैर छूने की कोशिश करता है तो वे उसे रोकते हुए कहते हैं, 'बस-बस, छूना नहीं, हमें, अछूत आदमी हैं हम।' वीडियो का करीब 25 सेकेंड का हिस्सा वायरल हुआ। इसके बाद लोगों ने उन पर छुआछूत को बढ़ावा देने और व्यक्ति को अछूत कहने का आरोप लगाया। इस मामले में ट्विटर पर #ArrestDhirendraShastri भी ट्रेंड हुआ। सफाई: बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सफाई दी गई कि एडिटेड वीडियो के जरिए भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इसमें कहा गया कि धीरेंद्र शास्त्री ने अछूत शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए किया था। 2

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

फरवरी 2023: संत तुकाराम की पत्नी पर टिप्पणी बयान: कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संत तुकाराम की पत्नी उन्हें रोज डंडे से मारती थीं। सफाई और माफी: विवाद होने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह कहानी उन्होंने एक किताब में पढ़ी थी। अगर उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो वे हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं और अपने शब्द वापस लेते हैं। 3

अप्रैल 2023: साईं बाबा पर टिप्पणी बयान: मध्य प्रदेश में कथा के दौरान उन्होंने कहा कि साईं बाबा संत हो सकते हैं, भगवान नहीं। उन्होंने कहा कि गीदड़ की खाल पहनने से कोई शेर नहीं बन सकता। सफाई और माफी: 5 अप्रैल को उन्होंने कहा कि किसी संत को भगवान मानना लोगों की निजी आस्था है। उन्हें इससे कोई विरोध नहीं है। उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो उन्हें दिल से दुख है। 4

अप्रैल 2023: सहस्त्रबाहु अर्जुन पर टिप्पणी बयान: एक सभा में उन्होंने कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन के हैहय वंश का राजा बड़ा कुकर्मी था और साधुओं पर अत्याचार करता था। इसी वजह से परशुराम ने फरसा उठाया था। सफाई और माफी: 28 अप्रैल को सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि उनका उद्देश्य किसी समाज की भावनाएं आहत करना नहीं था। फिर भी किसी को ठेस पहुंची हो तो उन्हें खेद है। 5

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

अप्रैल 2024: अली और बजरंगबली पर टिप्पणी बयान: एक कथा के दौरान उन्होंने जिन्न से परेशान व्यक्ति का जिक्र किया, जिसने अपना नाम अली बताया था। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे पास बजरंगबली हैं, वे आपके भी पिता हैं। सफाई और माफी: 5 अप्रैल को वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि मौला अली अहिंसा के पुजारी थे और उनके दिल में उनके लिए सम्मान है। किसी को ठेस पहुंची हो तो उन्होंने माफी मांगी। 6

अप्रैल 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी बयान: 24 अप्रैल को नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मोहन भागवत की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि युद्ध से थककर शिवाजी महाराज ने राज्य की जिम्मेदारी छोड़ने का विचार किया था और अपना मुकुट समर्थ रामदास को सौंप दिया था। सफाई और माफी: 26 अप्रैल को नागपुर में उन्होंने कहा कि उन्होंने सम्मान के भाव से यह बात कही थी, लेकिन उसे गलत समझा गया। शिवाजी महाराज का अपमान करने के बारे में वे सोच भी नहीं सकते।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें