सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
- SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट में नौ दिसंबर को सुनवाई।
- सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को SIR याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट में नौ दिसंबर को सुनवाई।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को SIR याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
राहुल गांधी और INDI गठबंधन नेताओं की याचिकाएं शामिल हैं।
मतदाता सूची से नाम हटाने, अनियमितताओं के आरोप लगे।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और अनियमितताओं के आरोपों वाली याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा। इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और INDI गठबंधन के अन्य नेताओं की याचिकाएं भी शामिल हैं।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी
मोहना की पीठ को दिन में इन याचिकाओं पर सुनवाई करनी थी, लेकिन किसी अन्य मामले की वजह से सुनवाई स्थगित कर दी। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी और INDI गठबंधन के अन्य नेताओं की ओर से दायर उस आवेदन का उल्लेख किया, जिसमें देशव्यापी एसआईआर की निर्णय प्रक्रिया पर चुनाव आयोग से 48 लिखित सवाल पूछने की अनुमति मांगी गई है।
प्रधान न्यायाधीश ने कहा, 'हम तिथि तय कर रहे हैं। आपके सवालों वाले आवेदन पर भी सुनवाई करेंगे और फिर फैसला लेंगे।'
राहुल गांधी और अन्य ने अपनी लंबित याचिका में दायर आवेदन के जरिये चुनाव आयोग की ओर से जवाबी हलफनामा दाखिल करने वाले उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश येतुरु, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी से कुछ खास मुद्दों पर हलफनामे के माध्यम से जवाब मांगे हैं।