LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,532.19 +939.69 (+1.15%)
निफ्टी 50 25,387.4 +243.10 (+0.97%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.46
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

दिल्ली में चल रही उत्तर प्रदेश की मैराथन: नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, जल्द होगी अमित शाह से मुलाकात

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 03:30 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

दिल्ली में चल रही उत्तर प्रदेश की मैराथन: नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, जल्द होगी अमित शाह से मुलाकात
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आगामी यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आगामी यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
  • योगी आदित्यनाथ ने नितिन नवीन से की मुलाकात (फोटो- नितिन नवीन/x)
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

योगी आदित्यनाथ ने नितिन नवीन से की मुलाकात (फोटो- नितिन नवीन/x)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

नीलू रंजन, नई दिल्ली। दो दिन तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में दिल्ली में भी मंथन का दौर शुरू हो गया है। इस सिलसिले में मथुरा की दूसरे दिन की बैठक खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ चुनाव की रणनीति को लेकर गहन चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री योगी और गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात जल्द होने की भी चर्चा चल रही है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार मथुरा की बैठक मुख्यतौर पर चुनाव के मु्द्दे तय और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने की तैयारी पर केंद्रित रही। वहां से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को स्पष्ट संदेश देने में सफल रही। लेकिन नितिन नवीन के साथ बैठक में बातचीत मुख्यतौर पर पार्टी की अंदरूनी चर्चाओं पर रही। संगठन में कुछ तार अभी भी ढीले हैं। सरकार और संगठन में सामंजस्य को भी और बेहतर करने पर चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में भाजपा उत्तरप्रदेश में चुनावी मोड में दिखनी शुरू हो जाएगी। मथुरा की बैठक के बाद जल्द ही अमित शाह का दौरा शुरू होने वाला है।

बताया जा रहा है कि इस महीने शाह दो दिन उत्तरप्रदेश के दौरे पर होंगे। जहां अलग-अलग दो संभागों में स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे और उसके अनुरूप चुनावी रणनीति कामंत्र भी देंगे।

इसके बाद दिसंबर के पहले पखवाड़े में उनकी बाकी बचे चार संभागों में भी इसी तरह की बैठक होगी। प्रदेश संगठन को अमित शाह के दौरे के लिए तारीखें तय करने के लिए कहा गया है। भाजपा उत्तरप्रदेश को छह संभागों के लिए अलग-अलग रणनीति पर काम करेगी।

इन छह संभागों के लिए दूसरे राज्यों से छह संगठन मंत्रियों की तैनाती का फैसला लिया जा चुका है। उन्हें तत्काल काम संभालने के लिए कह दिया गया है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्रो मोदी की 20 और अमित शाह की 18 रैलियों की योजना भी बना रही है। लेकिन जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें