कांग्रेस और सपा के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर गतिरोध जारी है, जिसमें कांग्रेस ने 181 सीटों पर दावा किया है और सपा को 15 दिसंबर तक अंतिम निर्णय लेने की समय सीमा दी है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- कांग्रेस और सपा के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर गतिरोध जारी है, जिसमें कांग्रेस ने ...और पढ़ें
- उत्तर प्रदेश चुनाव कांग्रेस सपा में सीट बंटवारे पर तकरार (फाइल फोटो)
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
उत्तर प्रदेश चुनाव कांग्रेस सपा में सीट बंटवारे पर तकरार (फाइल फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच आपसी रिश्ते और संवाद चाहे बिल्कुल सहज हों मगर दोनों दलों के बीच उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे की कसरत इतनी सहज होगी शायद ही इसकी गुंजाइश है।
कांग्रेस ने सीट बंटवारे के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में हाई प्रोफाइल पांच सदस्यीय टीम बनाकर इसकी बुनियाद रख दी है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने अपने सर्वे-आकलन के आधार पर 181 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी जता कर नए फॉर्मूले के अनुरूप सुलह-समझौते की जिम्मेदारी सपा पर डाल दी है। इतना ही नहीं पार्टी ने तालमेल का निर्णय जल्द लेने के लिए भी सपा को दिसंबर मध्य तक की करीब एक महीने की टाइमलाइन दी है।
उत्तरप्रदेश की चुनावी रणनीति से जुड़े कांग्रेस के सूत्रों ने मंगलवार को अनौपचारिक बातचीत में पार्टी की ओर से उन सीटों की सूची सपा नेतृत्व को सौंपे जाने की पुष्टि की जिन पर कांग्रेस चुनाव लड़ना चाहती है। चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने जिन 181 सीटों की सूची सौंपी है उसमें करीब दो दर्जन सीटों पर सपा के सीटिंग विधायक हैं।
जाहिर तौर पर सीट बंटवारे की बातचीत में दबाव और लेन-देन की गुंजाइश के लिए रणनीतिक दांव चलते हुए सपा के सीटिंग विधायकों वाली सीटों पर यह दावेदारी जताई गई है।
प्रियंका गांधी और वेणुगोपाल के साथ सीट बंटवारा तय करने के लिए गठित टीम की एक दिन पहले हुई बैठक में सपा से तालमेल की बातचीत और पार्टी की रणनीति की रूपरेखा तय की गई।
उत्तरप्रदेश में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर हुई अब तक की बातचीत से जो रूझान मिले हैं उसके मुताबिक सपा फिलहाल कांग्रेस को अधिकतम 80 सीट देने के ही संकेत दे रही है। जबकि कांग्रेस तीनों अंकों में सम्मानजनक सीटों के साथ समझौता चाहती है।