LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,532.19 +939.69 (+1.15%)
निफ्टी 50 25,387.4 +243.10 (+0.97%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.46
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

एलन मस्क ने की स्टारशिप के हीट शील्ड की जांच, 2500 डिग्री तापमान झेलकर लौटा यान

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 03:43 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

एलन मस्क ने की स्टारशिप के हीट शील्ड की जांच, 2500 डिग्री तापमान झेलकर लौटा यान
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

स्पेसएक्स का विशाल स्टारशिप 22.5 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा के बाद पृथ्वी के 14 चक्कर लगाकर सुरक्षित स्टारबेस लौटा। एलन मस्क ने क्रेन पर चढ़कर यान के महत्वपूर्ण हीट शील्ड का निरीक्षण किया, जो भविष्य की उड़ानों के लिए अहम है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • स्पेसएक्स का विशाल स्टारशिप 22.5 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा के बाद पृथ्वी के 14 चक्कर लगाकर सुरक्षित स्टारबेस लौटा। एलन ...और पढ़ें
  • स्पेसएक्स स्टारशिप ने 22.5 घंटे की यात्रा में 14 पृथ्वी परिक्रमा पूरी की।
  • एलन मस्क ने क्रेन से स्टारशिप के हीट शील्ड का निरीक्षण किया।

स्पेसएक्स स्टारशिप ने 22.5 घंटे की यात्रा में 14 पृथ्वी परिक्रमा पूरी की।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

एलन मस्क ने क्रेन से स्टारशिप के हीट शील्ड का निरीक्षण किया।

मेकाजिला ने वापसी पर स्टारशिप को हवा में सुरक्षित रूप से पकड़ा।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पृथ्वी के 14 चक्कर लगाकर 27,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती पर वापसी! 2,500 फारेनहाइट तापमान और चारों तरफ आग की लपटें! 22.5 घंटे के खतरनाक सफर के बाद जब स्पेसएक्स का विशाल स्टारशिप सुरक्षित स्टारबेस पहुंचा, तो स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क क्रेन पर चढ़कर खुद 171 फीट के लंबे स्टारशिप की जांच की।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

मस्क की नजर खास तौर पर हीट शील्ड पर थी, जो स्टारशिप की सफलता और भविष्य की उड़ानों के लिए बेहद अहम है। वह यह देखना चाहते थे कि अंतरिक्ष की कठिन परिस्थितियों को झेलने के बाद अंतरिक्षयान कितना सुरक्षित है।

14 नवंबर 2026 को स्पेसएक्स के स्टारशिप ने फ्लाइट 15 के तहत ऐतिहासिक मिशन पूरा किया। करीब 22.5 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा के दौरान इसने पृथ्वी के 14 चक्कर लगाए और 26 स्टारलिंक वी 3 सेटेलाइट्स को उनकी कक्षा में तैनात किया था।

इस मिशन का सबसे शानदार नजारा तब देखने को मिला, जब स्टारशिप का ऊपरी हिस्सा वापस स्टारबेस पहुंचा। स्पेसएक्स के विशाल लांच टावर पर लगे दो विशालकाय मैकेनिकल आर्म्स, जिन्हें ‘मेकाजिला’ कहा जाता है, ने हवा में ही शिप 42 को लपक लिया था।

दरअसल स्टारशिप की सबसे अहम तकनीकों में से एक है इसका हीट शील्ड। इसकी बाहरी सतह पर सिरेमिक की हजारों टाइलें लगी हैं, जो वायुमंडल में दोबारा प्रवेश के दौरान उसके स्टेनलेस स्टील ढांचे की रक्षा करती हैं। जब अंतरिक्ष यान करीब 17,000 मील प्रति घंटा (27,000 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से अंतरिक्ष से लौटता है, तो उसकी सतह के आसपास बहुत अधिक गर्मी पैदा होती है।

तापमान हजारों डिग्री तक पहुंच सकता है, इसलिए अंतरिक्षयान की सुरक्षा के लिए ताप-रोधी कवच बेहद जरूरी है। ये टाइल्स सिर्फ सुरक्षा कवच नहीं, बल्कि स्टारशिप को बार-बार अंतरिक्ष में भेजने के स्पेसएक्स के सपने की बुनियाद हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें