LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,532.19 +939.69 (+1.15%)
निफ्टी 50 25,387.4 +243.10 (+0.97%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.46
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

समुद्र की गहराई से साइबर स्पेस तक: हिंद महासागर में केबल बिछाएगा भारत, क्वाड में चीन को सीधा संदेश

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 03:30 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

समुद्र की गहराई से साइबर स्पेस तक: हिंद महासागर में केबल बिछाएगा भारत, क्वाड में चीन को सीधा संदेश
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

क्वाड शिखर बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सभी देशों के लिए समान अवसर वाला बनाने पर जोर दिया गया। भारत हिंद महासागर में समुद्र के भीतर केबल बिछाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • क्वाड शिखर बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सभी देशों के लिए समान अवसर वाला बनाने पर जोर दिया गया। भारत ...और पढ़ें
  • क्वाड शिखर बैठक में चीन को कड़ा संदेश (फोटो-PTI)
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

क्वाड शिखर बैठक में चीन को कड़ा संदेश (फोटो-PTI)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली। तकरीबन दो वर्षों मनीला (फिलीपींस) में मंगलवार को हुई क्वाड शिखर बैठक में संगठन के दीर्घकालिक उद्देश्यों यानी हिंद प्रशांत क्षेत्र को सभी देशों के लिए एक समान अवसर वाला बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला हुआ।

पीएम नरेन्द्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, जापान की पीएम सनाए ताकाइची और आस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अलबनीजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिंद-प्रशांत सामुद्रिक निगरानी संगठन नाम से एक नया अभियान की घोषणा की गई और वर्ष 2027 में पहली बार पी-8 और पी-3सी जैसे खोजी जहाजों से निगरानी करने का सैन्य अभ्यास शुरू करने का एलान किया गया है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

पीएम मोदी ने इस बैठक में क्वाड को एक विश्वसनीय साझेदार कहा जबकि बाद में जारी क्वाड की संयुक्त घोषणा पत्र में सीमा पार आतंकवाद समेत हर तरह के आतंकवाद की एक सुर में कड़ी निंदा की गई है और आतंकवाद के खिलाफ क्वाड सहयोग को मजबूत बनाने की शपथ ली गई है। साफ है कि क्वाड ने आतंकवाद पर भारत की संवेदनाओं का ख्याल रखा है।

पीएम मोदी ने अपने शुरुआती भाषण में कहा भी कि, “भारत के लिए क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है। समुद्री सुरक्षा से लेकर भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन), नई तकनीकों से लेकर आपदा प्रतिक्रिया तक, हमारा यह प्रयास रहा है कि क्वाड पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भरोसेमंद समाधान प्रदान करे।”

उन्होंने आगे कहा कि, “बीते साल जनवरी से लेकर अब तक क्वाड देशों के विदेश मंत्री पांच बार मिल चुके हैं। यह हमारी साझेदारी के प्रति हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम ताकाइची ने भी मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत को मजबूत करने, आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा तथा क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटने की बात कही। चारों नेताओं ने आसियान की केंद्रीयता और एकता के प्रति अटूट समर्थन दोहराया तथा मुक्त और खुला हिंद-प्रशांत को बनाए रखने की संयुक्त प्रतिबद्धता जताई।

संयुक्त बयान से साफ है कि हर देश हिंद प्रशांत क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने व आपस में सहयोग बढ़ाने में अलग अलग भूमिका निभाएगा। जैसे अमेरिका और आस्ट्रेलिया के विमानों की भूमिका निगरानी बढ़ाने में हो सकती है तो भारत हिंद महासागर में समुद्र के भीतर केबल बिछाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। इसमें कहा गया है कि क्वाड का विजन एक दशक बाद पहले से कहीं अधिक मजबूत है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें