LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,532.19 +939.69 (+1.15%)
निफ्टी 50 25,387.4 +243.10 (+0.97%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.46
sarkari-yojna तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

PM मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में दी समुद्री सहयोग की नई योजना, पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का भी प्रस्ताव

अमित कुमार (Amit Kumar)
अमित कुमार (Amit Kumar) वरिष्ठ सरकारी योजना एवं नीति विश्लेषक
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 03:30 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

PM मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में दी समुद्री सहयोग की नई योजना, पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का भी प्रस्ताव
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

प्रधानमंत्री मोदी ने 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में दीर्घकालिक समुद्री सहयोग योजना और आसियान पर्यटकों के लिए मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव रखा।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • प्रधानमंत्री मोदी ने 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में दीर्घकालिक समुद्री सहयोग योजना और आसियान पर्यटकों के लिए मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव रखा।
  • आसियान शिखर सम्मेलन में PM मोदी। (X- @MEAIndia)
  • दीर्घकालिक भारत-आसियान समुद्री सहयोग योजना का प्रस्ताव।

आसियान शिखर सम्मेलन में PM मोदी। (X- @MEAIndia)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

दीर्घकालिक भारत-आसियान समुद्री सहयोग योजना का प्रस्ताव।

आसियान पर्यटकों के लिए मुफ्त ई-वीजा की घोषणा।

हिंद-प्रशांत में शांति और स्थिरता पर जोर दिया।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में दीर्घकालिक आसियान-भारत समुद्री सहयोग योजना का प्रस्ताव दिया है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कनेक्टिविटी, वैज्ञानिक अनुसंधान, आपदा प्रबंधन, कोस्ट गार्ड सहयोग और नाविकों की सुरक्षा को मजबूत करेगी।

आसियान देश भी इस प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक हैं। अगर इस बारे में ठोस कदम उठाया जाता है तो हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामक रवैये के खिलाफ आसियान देशों के साथ सहयोग स्थापित करने में जुटे भारत की कोशिश की यह भारी जीत होगी।

पीएम मोदी ने आसियान देशों के पर्यटकों के लिए मुफ्त ई-वीजा और आसियान-भारत परमाणु ऊर्जा तकनीकी आदान-प्रदान का भी सुझाव दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच सहयोग और गहरा होगा।

शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि, “पिछले कुछ वर्षों में दुनिया एक के बाद एक अनेक संकटों से गुजरी है। आज दुनिया को सबसे अधिक आवश्यकता है, शांति, स्थिरता और पूर्वानुमेयता की। इस संदर्भ में इस वर्ष की थीम, “नेविगेटिंग आवर फ्यूचर, टूगेदर” विशेष महत्व रखती है।

भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक-चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हमारा भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, सहयोग से तय हो। हमारे पास सामर्थ्य भी है और संकल्प भी। हम मिलकर इस क्षेत्र को शांति और स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं। पिछले बारह वर्षों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देनी है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
अमित कुमार (Amit Kumar)

अमित कुमार (Amit Kumar)

| 8+ वर्ष पत्रकारिता अनुभव

वरिष्ठ सरकारी योजना एवं नीति विश्लेषक • नई दिल्ली ब्यूरो

अमित कुमार केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) और सार्वजनिक नीतियों पर 8 वर्षों से जमीनी रिपोर्टिंग कर रहे हैं। वे जटिल नियमों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में समझाने के विशेषज्ञ हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें