LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,104.79 +512.34 (+0.63%)
निफ्टी 50 25,291.1 +146.80 (+0.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

हैदराबाद में भारत-विरोधी समिट से देश को बदनाम करने की साजिश रची गई, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 02:23 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

हैदराबाद में भारत-विरोधी समिट से देश को बदनाम करने की साजिश रची गई, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

भाजपा ने राहुल गांधी पर हैदराबाद में 14 नवंबर को आयोजित भारत समिट के जरिए "भारत-विरोधी ताकतों" को मंच देने का आरोप लगाया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भाजपा ने राहुल गांधी पर हैदराबाद में 14 नवंबर को आयोजित भारत समिट के जरिए "भारत-विरोधी ताकतों" को मंच देने का आरोप लगाया है।
  • भाजपा ने राहुल गांधी पर भारत-विरोधी समिट का आरोप लगाया।
  • विदेशी व्यक्तियों ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर टिप्पणी की।

भाजपा ने राहुल गांधी पर भारत-विरोधी समिट का आरोप लगाया।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

विदेशी व्यक्तियों ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर टिप्पणी की।

राहुल गांधी ने विदेशी हस्तक्षेप का समर्थन किया, भाजपा का दावा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हैदराबाद में 14 नवंबर को आयोजित हुई भारत समिट के जरिये "भारत-विरोधी ताकतों" को मंच देने का आरोप लगाया। कहा- देश को बदनाम करने तथा अस्थिरता पैदा करने की साजिश रची गई। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इसे विपक्ष के नेता की ओर से आयोजित "भारत-विरोधी समिट" करार दिया।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

सोमवार को भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में भाटिया ने कहा कि समिट में पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक को मंच दिया गया, जहां उन्होंने "वोट चोर, गद्दी छोड़" का नारा लगाया। राहुल ने इस पर आपत्ति नहीं जताई बल्कि वह तालियां बजाते व मुस्कराते दिखे।

उन्होंने पूछा कि क्या विदेशी व्यक्ति को भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर टिप्पणी करने देना देश की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं है? उन्होंने कहा-" जब देशवासियों ने यह वीडियो देखा तो उन्हें गहरा आघात लगा और शर्मिंदगी हुई। भारत की संप्रभुता और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ी टिप्पणियों पर विपक्ष का नेता भला कैसे ताली बजा सकता है, हंस सकता है ?"

उन्होंने राहुल को ‘अराजक, अपरिपक्व और राष्ट्र-विरोधी’ विपक्षी नेता बताते हुए उनकी आलोचना की और कहा कि उनका इस पद पर होना देश का दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा -"मंच कोई भी हो, विदेशियों को बुलाओ, उनसे भारत के खिलाफ बयान दिलवाओ और इसे उपलब्धि समझो। देश को बदनाम करना ही राहुल गांधी का एजेंडा है।"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल विदेशी शक्तियों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में सरकार का फैसला यहां के मतदाता करते हैं, कोई विदेशी नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल की बार-बार चुनावी हार से उनकी निराशा झलकती है और उन्होंने कांग्रेस को 99 चुनावों में हार की ओर ले जाने का दावा किया।

भाटिया ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने यह कहकर लोगों की भावनाओं को सही ढंग से व्यक्त किया था कि चुनावों में लगातार हार से गांधी निराश हो गए हैं। भाटिया ने जॉर्ज सोरोस, जाकिर नाइक, इल्हान उमर, जेरेमी कोर्बिन और प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल का जिक्र करते हुए राहुल पर भारत-विरोधी ताकतों के साथ जुड़ाव का आरोप लगाया।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें