LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,104.79 +512.34 (+0.63%)
निफ्टी 50 25,291.1 +146.80 (+0.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.92
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'बुलेटप्रूफ केबिन भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे', गैंगस्टर गोल्डी के निशाने पर अमिताभ और अभिषेक बच्चन

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 11:45 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'बुलेटप्रूफ केबिन भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे', गैंगस्टर गोल्डी के निशाने पर अमिताभ और अभिषेक बच्चन
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर अमिताभ और अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी दिल्ली पुलिस द्वारा मुंबई में उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद दी गई है, जिसमें उसने बुलेटप्रूफ सुरक्षा को भी बेअसर बताया।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर अमिताभ और अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी है। यह ...और पढ़ें
  • गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने बच्चन परिवार को जान से मारने की धमकी दी
  • डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बच्चन परिवार को निशाना बनाने की धमकी दी है।

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने बच्चन परिवार को जान से मारने की धमकी दी

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बच्चन परिवार को निशाना बनाने की धमकी दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गोल्डी ढिल्लों ने सोमवार को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उसने दावा किया कि मुंबई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किए जाने से उसके गिरोह की गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उसने कहा कि गिरफ्तारियां उनके किसी भी कथित हमले की योजना को रोक नहीं सकती हैं। कोई भी बुलेटप्रूफ ग्लास उन्हें नहीं बचा पाएगा।

गैंगस्टर ने अपनी पोस्ट में गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विकास ठाकुर और दीपक सिंह के रूप में बताई। उसने दावा किया कि दोनों केवल उसके गुट से जुड़े हैं और उनका किसी दूसरे गैंग से कोई संबंध नहीं है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

ढिल्लों ने यह भी दावा किया कि मुंबई में उसके 200 अन्य गुर्गे मौजूद हैं और वे अपने काम को अंजाम देने के लिए तैयार हैं। उसने कहा कि उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी से उसके नेटवर्क की गतिविधियां रुकने वाली नहीं हैं।

पोस्ट में गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम लेते हुए उन्हें सीधे धमकी दी। उसने कहा कि दोनों चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें या सुरक्षा के कितने भी इंतजाम कर लें, उन्हें उन्हीं केबिन के अंदर मार दिया जाएगा।

गैंगस्टर ने अपनी पोस्ट में 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया। उसने दावा किया कि दंगों के लिए जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को उनकी पहचान या वे दुनिया के किसी भी देश में रहते हों, ढूंढकर निशाना बनाया जाएगा।

सोशल मीडिया X (ट्विटर) पर अमिताभ बच्चन की दो शब्दों वाली पोस्ट ने फैंस के बीच अटकलें तेज कर दी हैं। अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में लिखा 'बच गए'। मेगास्टार को जवाब देते हुए कई लोगों ने उनसे इन शब्दों के पीछे का संदर्भ बताने को कहा है। इस पोस्ट को 1.3 मिलियन इम्प्रेशन मिले हैं और इस पर कई रीट्वीट और प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ लोगों ने अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर से जुड़े दो कथित शार्पशूटरों की गिरफ्तारी से जोड़कर देखा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें