LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,104.79 +512.34 (+0.63%)
निफ्टी 50 25,291.1 +146.80 (+0.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

चीन के साथ महाबैठक से पहले ट्रंप को याद आया क्वाड, पीएम मोदी समेत चार नेताओं की मुलाकात पर दुनिया की नजर

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 02:22 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

चीन के साथ महाबैठक से पहले ट्रंप को याद आया क्वाड, पीएम मोदी समेत चार नेताओं की मुलाकात पर दुनिया की नजर
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

पीएम मोदी फिलीपींस के मनीला में 23वें भारत-आसियान और 21वें ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस दौरान वे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, जापान और ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ बहुप्रतीक्षित क्वाड नेताओं की बैठक में भी शामिल होंगे।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • पीएम मोदी फिलीपींस के मनीला में 23वें भारत-आसियान और 21वें ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस ...और पढ़ें
  • पीएम मोदी मनीला में भारत-आसियान और ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप संग क्वाड नेताओं की बैठक में होंगे शामिल।

पीएम मोदी मनीला में भारत-आसियान और ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप संग क्वाड नेताओं की बैठक में होंगे शामिल।

क्वाड बैठक चीन त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन से पहले महत्वपूर्ण मानी जा रही।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए। फिलीपींस राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के आमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर आए मोदी मंगलवार को 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और उसके बाद 21वें ईस्ट एशिया सम्मेलन के शुरुआती सत्र को संबोधित करेंगे।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

कुछ घंटों बाद ही वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, जापान की पीएम सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज के साथ बहुप्रतीक्षित क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होंगे।

इसके अलावा मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे, जिनमें फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के साथ बैठक प्रमुख है। भारतीय समुदाय से भी उनकी मुलाकात तय है। मनीला रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में हैं और हमारी ‘महासागर’ दृष्टिकोण में इनका महत्वपूर्ण स्थान है।

पीएम मोदी के मुताबिक, 'सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित हमारे संबंध अब व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और जन-जन संबंधों तक फैल चुके हैं। भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में मैं साथी नेताओं के साथ काम करके हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति को और गति देने व विकास, कनेक्टिविटी और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने की आशा करता हूं।

ईस्ट एशिया सम्मेलन क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर संवाद का महत्वपूर्ण मंच है। मैं हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं।'

कल होने वाली क्वाड शिखर बैठक कई मायनों में अहम है। यह तकरीबन दो साल बाद होने जा रही है। पिछली बैठक सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में हुई थी। यह राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली क्वाड बैठक भी होगी। क्वाड संगठन के विदेश मंत्रियों की तीन बैठकें पिछले छह महीने में हो चुकी है लेकिन शिखर सम्मेलन नहीं होने से इस संगठन को लेकर ही सवाल उठने लगे थे।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें