भाजपा ने राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था को 'डेड' बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। पार्टी ने गोल्डमैन सैक्स के 2027 में भारत की 7.2% जीडीपी वृद्धि के अनुमान का हवाला दिया, जो अन्य प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से काफी अधिक है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- भाजपा ने राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था को 'डेड' बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। पार्टी ने गोल्डमैन सैक्स ...और पढ़ें
- राहुल गांधी के 'डेड इकोनॉमी' बयान पर भाजपा का पलटवार (फाइल फोटो)
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राहुल गांधी के 'डेड इकोनॉमी' बयान पर भाजपा का पलटवार (फाइल फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘डेड’ बताने वाले बयान पर निशाना साधा।
केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने वैश्विक वित्तीय संस्थान गोल्डमैन सैक्स के अनुमानों का हवाला देते हुए कहा कि 2027 में भारत की जीडीपी वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से काफी अधिक है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बार-बार कह रहे हैं कि मोदी शासन में भारतीय अर्थव्यवस्था मृत हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर एक पोस्ट में पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारतीय अर्थव्यवस्था को "डेड" बताते हैं, लेकिन गोल्डमैन सैक्स के अनुमान उनकी बातों की पोल खोलते हैं।
उन्होंने कहा,"भारत: 2027 में जीडीपी वृद्धि का अनुमान 7.2 प्रतिशत। चीन: 4.5 प्रतिशत, अमेरिका: 2.4 प्रतिशत और यूरोपीय क्षेत्र: 0.9 प्रतिशत।"
भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘कमजोर’ अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाने से निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। देश की विकास यात्रा में नाटकीय बदलाव आया है। उन्होंने कहा,"आगे और ऊपर की ओर!"
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने एक अन्य पोस्ट में कहा, "गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2027 में भारत की जीडीपी 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। यह चीन (4.5 प्रतिशत), अमेरिका (2.4 प्रतिशत), यूरोपीय क्षेत्र (0.9 प्रतिशत) और वैश्विक वृद्धि (2.8 प्रतिशत) से अधिक है।"
उन्होंने कहा,"भारत का उल्लेखनीय बदलाव मजबूत आर्थिक बुनियाद, निर्णायक नीतिगत फैसलों और दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है। भारत को ‘मृत अर्थव्यवस्था’ कहने वालों को इन अनुमानों पर करीब से नजर डालनी चाहिए। भारत आगे बढ़ रहा है!"