TRAI Anubhav Portal: मोबाइल में नेटवर्क फुल होने के बावजूद धीमे इंटरनेट और कॉल ड्रॉप की समस्या मूड ऑफ कर देती है। लेकिन अब ट्राई (TRAI) इसका समाधान लेकर आई है। टेलीकॉम रेगुलेटर ने 'अनुभव' (Anubhav) नाम से एक ऐसा पोर्टल लॉन्च किया है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- TRAI Anubhav Portal: मोबाइल में नेटवर्क फुल होने के बावजूद धीमे इंटरनेट और कॉल ड्रॉप की समस्या मूड ऑफ कर देती है। लेकिन अब ट्राई (TRAI) इसका समाधान लेकर आई है। टेलीकॉम रेगुलेटर ने 'अनुभव' (Anubhav) नाम से एक ऐसा पोर्टल लॉन्च किया है।
लेकिन जब ऐन मौके पर इंटरनेट की जरूरत हो, तो मोबाइल स्क्रीन पर घूमता हुआ बफरिंग का गोला सारा मूड खराब कर देता है। कई बार फोन में नेटवर्क के डंडे तो फुल दिखते हैं, लेकिन कॉल कटने और इंटरनेट न चलने की समस्या बनी रहती है। अगर आप भी इस झंझट से जूझ रहे हैं और सिम पोर्ट कराने की सोच रहे हैं, तो रुकिए। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) आपके लिए एक पक्का जुगाड़ लेकर आया है। अब आप खुद चेक कर सकते हैं कि आपके घर या ऑफिस के इलाके में किस कंपनी का नेटवर्क मक्खन की तरह चलता है और किसका रेंगता है। क्या है ट्राई का नया 'अनुभव' पोर्टल? ट्राई ने हाल ही में एक नया नेटवर्क एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका वेब एड्रेस anubhav.trai.gov.in है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक डिजिटल कुंडली है, जहां देश की सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों, जैसे एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया (Vi) और बीएसएनएल की परफॉर्मेंस का पूरा कच्चा-चिट्ठा मौजूद है। क्या-क्या जान सकते हैं आप? इस पोर्टल को बहुत ही यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें एक इंटरेक्टिव नेटवर्क मैप वाला एनालिसिस डैशबोर्ड दिया गया है, जिसकी मदद से आप नेटवर्क स्पीड, कॉल क्वालिटी और नेटवर्क क्वालिटी की रीयल-टाइम रिपोर्ट देख सकते हैं। स्पैम कॉल्स से भी मिलेगी मुक्ति अनुभव पोर्टल सिर्फ नेटवर्क स्पीड तक सीमित नहीं है। यहां से आप DND (डू नॉट डिस्टर्ब) सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको अनचाहे स्पैम कॉल्स या मैसेज परेशान कर रहे हैं, तो आप इस प्लेटफॉर्म के जरिए न सिर्फ शिकायत दर्ज करा सकते हैं, बल्कि अपनी शिकायत का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं। कंपनियों के लिए भी है फायदेमंद ट्राई का यह कदम सिर्फ ग्राहकों के लिए नहीं, बल्कि टेलीकॉम कंपनियों के लिए भी आई ओपनर साबित होगा। इस पोर्टल पर जमा होने वाले डेटा से कंपनियों को सीधे पता चलेगा कि किस मोहल्ले या शहर में उनका नेटवर्क कमजोर पड़ रहा है और कहां इंटरनेट की स्पीड रो रही है। इस फीडबैक के आधार पर वे अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और टावर क्षमता में सुधार कर सकेंगी। तो अगली बार सिम बदलने या नया कनेक्शन लेने से पहले किसी से पूछने की जरूरत नहीं, बस anubhav.trai.gov.in को परख कर देख लीजिए।