वनप्लस 16 स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च को लेकर पहले की रिपोर्ट्स के विपरीत अब चर्चा है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। ।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- वनप्लस 16 स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च को लेकर पहले की रिपोर्ट्स के विपरीत अब चर्चा है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। ।
- वनप्लस 16 भारत में जल्द होगा लॉन्च कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
- वनप्लस 16 का भारत में लॉन्च होने की संभावना बढ़ी।
वनप्लस 16 भारत में जल्द होगा लॉन्च कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
वनप्लस 16 का भारत में लॉन्च होने की संभावना बढ़ी।
मुंबई में बैठक और प्राइवेट टेस्टिंग की खबरें सामने आईं।
संभावित कीमत 1.3-1.4 लाख रुपये, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus 16 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, इसे लेकर कंपनी कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वनप्लस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि वनप्लस अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन भारत में लॉन्च नहीं करेगा।
91मोबाइल्स ने टिपस्ट अभिषेक यादव के हवाले बताया है वनप्लस ने मुंबई में एक बैठक की, जिसमें OnePlus 16 के इंडिया लॉन्च को लेकर चर्चा हुई। टिपस्टर ने दावा किया है कि कंपनी ने इस फोन की प्राइवेट टेस्टिंग भी की है। इसके बाद से बताया जा रहा है कि वनप्लस का यह फोन इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि OnePlus 16 के इंडिया लॉन्च की चर्चा हो रही हो। इससे पहले भी इसके लॉन्च से जुड़े रूमर्स सामने आ चुके हैं।
OnePlus 16 के इंडियन मार्केट में लॉन्च होने को लेकर पहले भी रिपोर्ट्स समाने आ चुके हैं। यह फोन OnePlus 15 को रिप्लेस करेगा और छोड़ी ऊंची कीमत में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस का यह फोन 1.3 लाख रुपये से 1.4 लाख रुपये के बीच में लाया जा सकता है। ग्लोबल मेमोरी चिप शॉर्टेज के चलते स्मार्टफोन की कीमत एकाएक बढ़ी हैं। OPPO Find X10 सीरीज इंडियन मार्केट में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ है।
OnePlus 16 स्मार्टफोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 200MP + 50MP + 50MP दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। वनप्लस के फ्लैगशिप फोन में 9,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W की वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें- 10,000mAh बैटरी वाला OnePlus का 5G स्मार्टफोन होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और मिलेगी Snapdragon की पावर