LIVE मंगल, 3 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 76,917.85 +1225.07 (+1.62%)
निफ्टी 50 23,810.85 +370.05 (+1.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.73
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: कांग्रेस में बहुमत गंवाने के बावजूद तुरंत नहीं घटेगी ट्रंप की ताकत

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: मंगल, 3 नव॰ 2026, 06:18 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: कांग्रेस में बहुमत गंवाने के बावजूद तुरंत नहीं घटेगी ट्रंप की ताकत
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेस का नियंत्रण खोने के बावजूद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नीतियां तय करने की ताकत पर तुरंत असर नहीं पड़ेगा।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेस का नियंत्रण खोने के बावजूद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नीतियां तय करने की ताकत पर तुरंत असर नहीं पड़ेगा।
  • कांग्रेस में बहुमत गंवाने के बावजूद तुरंत नहीं घटेगी ट्रंप की ताकत।
  • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ट्रंप की नीतिगत ताकत तुरंत कम नहीं होगी।

कांग्रेस में बहुमत गंवाने के बावजूद तुरंत नहीं घटेगी ट्रंप की ताकत।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ट्रंप की नीतिगत ताकत तुरंत कम नहीं होगी।

कार्यकारी आदेशों पर ट्रंप की बढ़ती निर्भरता मुख्य कारण है।

'लेम-डक' सत्र में विधेयक पारित कराने का अवसर मिलेगा।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस (संसद) का नियंत्रण खो भी देती है, तो राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नीतियां तय करने और उन्हें लागू करने की ताकत पर तुरंत असर पड़ने की संभावना कम है। इसकी बड़ी वजह कार्यकारी आदेशों पर उनकी बढ़ती निर्भरता और मौजूदा कांग्रेस के कार्यकाल के आखिरी सत्र में विधेयक पारित कराने की संभावनाएं हैं।

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बीच मध्यावधि चुनाव उनके लिए बड़ी राजनीतिक परीक्षा हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने की संभावना ने उनके बाकी दो वर्षों के एजेंडे पर सवाल खड़े किए हैं।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की इकाई एमके रिसर्च के अनुसार, डेमोक्रेट दोनों सदनों पर कब्जा कर लेते हैं तो रिपब्लिकन का 'ट्राइफेक्टा' यानी राष्ट्रपति पद और कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण खत्म हो जाएगा। इससे ट्रंप 'लेम-डक' राष्ट्रपति की स्थिति में पहुंच सकते हैं।

ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में नीतियों को लागू करने के लिए कार्यकारी आदेशों, टैरिफ, आपातकालीन शक्तियों और नियामकीय बदलावों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है। अब तक वह 292 कार्यकारी आदेश जारी कर चुके हैं। यह संख्या 1981 के बाद किसी भी राष्ट्रपति के पूरे चार साल के कार्यकाल में जारी आदेशों से अधिक है। उनके पहले कार्यकाल में भी 220 कार्यकारी आदेश जारी हुए थे।

रिपब्लिकन के पास नवंबर 2026 से जनवरी 2027 तक मौजूदा कांग्रेस के कार्यकाल का आखिरी सत्र होगा। इसे 'लेम-डक' सत्र कहा जाता है। इस दौरान नई कांग्रेस के कार्यभार संभालने से पहले मौजूदा सदस्य काम करते हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें