LIVE मंगल, 3 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
ईरान: बेटी को आंखों के सामने गोली मारी गई, अब मां विदेश में रहकर लड़ रही है इंसाफ़ की जंग बेंगलुरु: फेविक्विक से चिपकाए हाथ, चाकू से किया हमला... दिनदहाड़े दुकान में घुसकर महिला से लूट की कोशिश नेपाल हेलीकॉप्टर हादसे में एक भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि; जल्द वापस लाया जाएगा पार्थिव शरीर 'देशभक्ति के नाम पर ग्राहक नहीं होंगे आकर्षित', दीवाली में 'मेड इन चाइना' प्रोडक्ट्स के विरोध पर ग्लोबल टाइम्स की टिप्पणी शादी से पहले परफेक्ट लुक का क्रेज, वेट लॉस इंजेक्शन और दवाई की बढ़ी डिमांड; डॉक्टरों ने किया अलर्ट आंध्र प्रदेश: महंगे इलाज और अच्छी शिक्षा के लिए अब शहरों की राह नहीं, गांव में ही मिल रहीं सुविधाएं
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 76,917.85 +1225.07 (+1.62%)
निफ्टी 50 23,810.85 +370.05 (+1.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.78
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

सुप्रीम कोर्ट: अदालतों में मुकदमों की पहचान होगी आसान? एक समान न्यायिक व्यवस्था की मांग ई-कमेटी तक पहुंची

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: मंगल, 3 नव॰ 2026, 12:32 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

सुप्रीम कोर्ट: अदालतों में मुकदमों की पहचान होगी आसान? एक समान न्यायिक व्यवस्था की मांग ई-कमेटी तक पहुंची
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

सुप्रीम कोर्ट: अदालतों में मुकदमों की पहचान होगी आसान? एक समान न्यायिक व्यवस्था की मांग ई-कमेटी तक पहुंची supreme court e committee uniform case classification high courts

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • सुप्रीम कोर्ट: अदालतों में मुकदमों की पहचान होगी आसान? एक समान न्यायिक व्यवस्था की मांग ई-कमेटी तक पहुंची supreme court e committee uniform case classification high courts

मोहना की पीठ ने इस मुद्दे पर अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर न्यायिक पक्ष से सुनवाई करने से इनकार कर दिया। हालांकि, पीठ ने उपाध्याय को अपनी याचिका शीर्ष अदालत की ई-कमेटी के समक्ष प्रतिवेदन के रूप में प्रस्तुत करने की अनुमति दे दी। हाईकोर्ट में मुकदमों के नामकरण और पंजीकरण में अंतर का मुद्दा उठाया सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने अलग-अलग हाईकोर्ट में मुकदमों के वर्गीकरण और नामकरण में बड़े अंतर की ओर अदालत का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि एक ही हाईकोर्ट की अलग-अलग पीठों में भी मुकदमों के नामकरण और वर्गीकरण की प्रक्रिया अलग-अलग है। उन्होंने दलील दी कि इस तरह की असंगतियों के कारण न्यायिक रिकॉर्ड की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें खोजने में परेशानी होती है। मुकदमों के पंजीकरण की अलग-अलग प्रक्रियाओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ हाईकोर्ट में रिट याचिका को 'डब्ल्यूपी' के रूप में दर्ज किया जाता है, जबकि कुछ अन्य हाईकोर्ट में इसके लिए 'डब्ल्यूपीए' का इस्तेमाल होता है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधान पीठ और लखनऊ पीठ के बीच भी इस तरह के अंतर का उल्लेख किया। न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची ने कहा कि मुकदमों के एकसमान नामकरण का मुद्दा प्रासंगिक है, लेकिन ई-कमेटी इसे पहले ही व्यापक मानकीकरण पहल के तहत उठा चुकी है। उन्होंने कहा, 'आप जो मुद्दा उठा रहे हैं, वह बहुत प्रासंगिक है। लेकिन यह पहले से ही एकरूपता परियोजना का हिस्सा है, जो एक तरह से समान न्यायिक संहिता की तरह है। इससे एनजेडीजी (नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड) पर आंकड़ों को बेहतर तरीके से खोजने में मदद मिलेगी।' पीठ ने कहा कि केस इंफॉर्मेशन सिस्टम के माध्यम से जिला अदालतों और मजिस्ट्रेट अदालतों में मानकीकरण की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है और अब इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। कोर्ट फीस पर सीजेआई ने क्या कहा? पीठ ने कहा कि कोर्ट फीस तय करना राज्यों के विधायी अधिकार क्षेत्र का विषय है। अलग-अलग क्षेत्रों में मुकदमेबाजों की आर्थिक क्षमता में अंतर को देखते हुए एक समान शुल्क व्यवस्था उचित नहीं हो सकती। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, 'कोर्ट फीस भी एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग हो सकती है। दिल्ली के किसी निवासी की कोर्ट फीस चुकाने की क्षमता बिहार या ओडिशा के निवासी से अधिक हो सकती है। हम गरीब लोगों पर उतनी ही कोर्ट फीस का बोझ नहीं डाल सकते, जितनी महानगरों के निवासी वहन कर सकते हैं।' न्यायमूर्ति बागची ने भी कहा कि अदालत उन मामलों में राज्य विधानसभाओं पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती, जो उनके विधायी अधिकार क्षेत्र में आते हैं। याचिका में समान न्यायिक संहिता पर क्या मांग की गई? जनहित याचिका में सभी हाईकोर्ट और उनकी संबंधित पीठों के लिए एक समान न्यायिक संहिता तैयार करने का अनुरोध किया गया था। याचिका में यह भी मांग की गई थी कि विधि आयोग को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के परामर्श से एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया जाए। इसमें कोर्ट फीस, मुकदमों के पंजीकरण की प्रक्रिया, न्यायिक शब्दावली, संक्षिप्त नामों और मुकदमों के वर्गीकरण के मानकों को एकसमान बनाने के उपाय सुझाए जाएं। वैकल्पिक रूप से याचिका में इस मुद्दे की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने या केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय को उचित दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश देने की मांग भी की गई थी।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें