LIVE मंगल, 3 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 75,692.78 +1233.28 (+1.66%)
निफ्टी 50 23,440.8 +387.70 (+1.68%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.89
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

सुर्खियां: आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु; अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव के मतदान; मैक्सवेल ने लिया संन्यास

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: सोम, 2 नव॰ 2026, 11:48 pm
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

सुर्खियां: आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु; अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव के मतदान; मैक्सवेल ने लिया संन्यास
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

सुर्खियां: आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु; अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव के मतदान; मैक्सवेल ने लिया संन्यास- Top News Cyclone Murasu hits Andhra coast midterm elections voting in US today Maxwell announces retirement

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • गंभीर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) लगातार हालात की निगरानी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर..
  • मौसमी दशाओं के प्रतिकूल होते ही सोमवार को दिल्ली की हवा एक बार फिर प्रदूषण की चपेट में आ गई। राजधानी में प्रदूषण बढ़ाने में पड़ोसी राज्यों के 19 जिलों से आने वाले प्रदूषकों और वाहनों के धुएं की प्रमुख भूमिका रही। पढ़ें पूरी खबर..
  • श्रद्धा और आफताब महरौली के एक फ्लैट में सहमति संबंध में रहते थे। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि आफताब ने मई 2022 में श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के कई टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रखा। आरोप है कि उसने कई दिनों तक शव के टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंका। पढ़ें पूरी खबर..

मौसमी दशाओं के प्रतिकूल होते ही सोमवार को दिल्ली की हवा एक बार फिर प्रदूषण की चपेट में आ गई। राजधानी में प्रदूषण बढ़ाने में पड़ोसी राज्यों के 19 जिलों से आने वाले प्रदूषकों और वाहनों के धुएं की प्रमुख भूमिका रही। पढ़ें पूरी खबर..

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

श्रद्धा और आफताब महरौली के एक फ्लैट में सहमति संबंध में रहते थे। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि आफताब ने मई 2022 में श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के कई टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रखा। आरोप है कि उसने कई दिनों तक शव के टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंका। पढ़ें पूरी खबर..

रूस के हवाई हमले में यूक्रेन के राहत केंद्र और शेल्टर को निशाना बनाया गया, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई। वहीं, साइबर हमले के बाद दोनों देशों में परमाणु हमले और अन्य खतरों के फर्जी अलर्ट भेजे गए। पढ़ें पूरी खबर..

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 14 साल के करियर में उन्होंने 286 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7226 रन बनाए और 136 विकेट हासिल किए। आइए उनके करियर पर नजर डालते हैं। पढ़ें पूरी खबर..

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

यूपी के फतेहपुर में मलवां थाना क्षेत्र के समशाही सुल्तानपुर गांव में रविवार शाम को एक पड़ोसी युवक को बचाने पहुंचीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन रामा देवी और गर्भवती  महिला को हमलावरों ने पीट दिया।पढ़ें पूरी खबर..

ब्रिटेन की गृह सचिव शबाना महमूद ने केयर वर्कर के लिए स्थायी निवास के नियमों में बदलाव किया है। अब कोविड महामारी के बाद देश की सेवा करने वाले केयर वर्कर 5 साल में स्थायी निवास के लिए पात्र होंगे। यह फैसला हजारों भारतीयों को लाभ पहुंचाएगा। पढ़ें पूरी खबर..

कद्दावर नेता मुबारक गुल अपना अगला कदम बुधवार को आगे बढ़ाएंगे। 25 विधायकों के अलग राह पकड़ने का अल्टीमेटम पहले ही दे चुके हैं। सोमवार को जम्मू संभाग में पीर पंजाल और चिनाब क्षेत्र के पांच विधायकों के इस्तीफे की अटकलों ने सियासी बाजार और गरमा गया। पढ़ें पूरी खबर..

हरियाणा के पंचकुला स्थित एक निजी स्कूल परिसर के भीतर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने किंडरगार्टन (केजी) की एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर गंभीर मारपीट की। घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया है। पढ़ें पूरी खबर..

विशाखापत्तनम की एचपीसीएल रिफाइनरी में सोमवार को सल्फर पिच टैंक में आग लग गई। दमकल टीमें आग बुझाने में जुटी हैं और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर..

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें