ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की नौ, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की 60 और अग्निशमन सेवा विभाग की 244 टीमें लगाई गई हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की नौ, ...और पढ़ें
- चक्रवाती तूफान अर्णब का बरपा कहर: ओडिशा के नौ जिलों में जनजीवन प्रभावित (फोटो- रॉयटर)
- 59,028 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, 2328 लोगों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी
चक्रवाती तूफान अर्णब का बरपा कहर: ओडिशा के नौ जिलों में जनजीवन प्रभावित (फोटो- रॉयटर)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
59,028 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, 2328 लोगों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी
72 ट्रेनें रद और 68 अन्य प्रभावित, आपदा प्रबंधन एजेंसियों की 313 टीमें तैनात
आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान से जुड़ी घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्णब के कारण ओडिशा के गंजाम और गजपति समेत नौ जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गंजाम में 300 और गजपति में 700 से अधिक गांव प्रभावित हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को राज्य सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियों की 313 टीमें तैनात कीं।
अब तक 59,028 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें अकेले गंजाम जिले के 11,882 लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ का पानी घरों में घुसने के कारण लोगों को विस्थापित करना पड़ा है।
गजपति और गंजाम जिलों के 2328 लोगों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी है। इस बीच गजपति के मोहना ब्लाक में राष्ट्रीय राजमार्ग 326 का करीब 300 मीटर हिस्सा बह गया।
वहीं प्रेट्र के अनुसार, आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में बुधवार रात दीवार गिरने से 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। इसके साथ ही आंध्र में तूफान से जुड़ी घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई।