Oppo अपनी पॉपुलर Reno सीरीज के नए स्मार्टफोन्स पर तेजी से काम कर रहा है। आधिकारिक लॉन्च डेट का एलान होने से पहले ही Oppo Reno 17F 5G को थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने के संकेत मिलते हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Oppo अपनी पॉपुलर Reno सीरीज के नए स्मार्टफोन्स पर तेजी से काम कर रहा है। आधिकारिक लॉन्च डेट का एलान ...और पढ़ें
- Oppo Reno 17F 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। Photo- Oppo Reno 16 Series
- टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo अपनी Reno 17 सीरीज पर काम करता दिख रहा है। हालांकि ऑफिशियल लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन Oppo Reno 17F 5G ने थाईलैंड की नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन्स कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है। इस लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि ये फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट्स में दस्तक देगा। इस बीच, स्टैंडर्ड Oppo Reno 17 5G को भी हाल ही में कई रेगुलेटरी मंजूरियां मिली हैं। उम्मीद की जा रही है कि Reno 17F और Reno 17 को Reno 17 Pro और Reno 17C मॉडल्स के साथ पेश किया जाएगा।
Oppo Reno 17F 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। Photo- Oppo Reno 16 Series
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo अपनी Reno 17 सीरीज पर काम करता दिख रहा है। हालांकि ऑफिशियल लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन Oppo Reno 17F 5G ने थाईलैंड की नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन्स कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है। इस लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि ये फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट्स में दस्तक देगा। इस बीच, स्टैंडर्ड Oppo Reno 17 5G को भी हाल ही में कई रेगुलेटरी मंजूरियां मिली हैं। उम्मीद की जा रही है कि Reno 17F और Reno 17 को Reno 17 Pro और Reno 17C मॉडल्स के साथ पेश किया जाएगा।
Oppo Reno 17F 5G थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर मॉडल नंबर CPH3013 के साथ दिखा है। ये लिस्टिंग स्मार्टफोन के नाम और इसकी 5G कनेक्टिविटी की पुष्टि करती है। ये हैंडसेट इससे पहले इसी मॉडल नंबर के साथ भारत के BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म और इंडोनेशिया के TKDN व SDPPI डेटाबेस पर भी देखा जा चुका है।
Reno 17F 5G को इससे पहले 6.57-इंच के OLED डिस्प्ले के साथ NBD डेटाबेस पर देखा गया था। ये 12GB रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑफर कर सकता है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
स्टैंडर्ड Oppo Reno 17 5G को भी मॉडल नंबर CPH2975 के साथ NBTC सर्टिफिकेशन मिला है। ये लिस्टिंग्स इशारा करती हैं कि Oppo इस स्मार्टफोन को कई इंटरनेशनल मार्केट्स में उतारने की तैयारी कर रहा है। दोनों स्मार्टफोन्स का कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर दिखना बताता है कि इनका इंटरनेशनल लॉन्च बेहद करीब हो सकता है।
उम्मीद है कि Oppo अगले महीने चीन में Reno 17 सीरीज को पेश कर सकता है। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Reno 17, Reno 17 Pro, Reno 17F और Reno 17c शामिल हो सकते हैं। इसे अगले साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। चर्चा है कि Reno 17 क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा, जबकि Reno 17c में MediaTek का Dimensity 7300 SoC इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है।
Oppo Reno 17F में Reno 16F 5G की तुलना में अपग्रेड्स मिलने की संभावना है, जिसे जून में ग्लोबल मार्केट में 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300-Energy प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। उसमें 50-मेगापिक्सल के वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप चैट्स में आए 4 नए फीचर्स, अब हमेशा के लिए पिन हो सकेंगे मैसेज; चैट हिस्ट्री शेयर करना भी आसान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।