LIVE रवि, 1 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 1 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 74,459.53 +308.49 (+0.42%)
निफ्टी 50 23,053.1 +116.35 (+0.51%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.94
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'सुपर फ्लॉप रैली, रामलीला मैदान 40 प्रतिशत खाली', BJP का INDI गठबंधन के प्रदर्शन पर तंज

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: रवि, 1 नव॰ 2026, 01:14 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'सुपर फ्लॉप रैली, रामलीला मैदान 40 प्रतिशत खाली', BJP का INDI गठबंधन के प्रदर्शन पर तंज
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में INDI गठबंधन की रैली को 'सुपर फ्लॉप' करार दिया।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में INDI गठबंधन की रैली को 'सुपर फ्लॉप' करार दिया।
  • भाजपा ने INDI गठबंधन की दिल्ली रैली का मजाक उड़ाया।
  • रामलीला मैदान का 40% हिस्सा खाली होने का दावा किया।

भाजपा ने INDI गठबंधन की दिल्ली रैली का मजाक उड़ाया।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

रामलीला मैदान का 40% हिस्सा खाली होने का दावा किया।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में INDI गठबंधन की रैली का मजाक उड़ाया। इसे 'सुपर फ्लॉप' करार देते हुए बीजेपी ने दावा किया कि मैदान लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा खाली था। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं पर निशाना साधा।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

उन्होंने भारी भीड़ जुटाने के दावों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि वे 10 लाख लोग कहां हैं, जिनके आने की उम्मीद जताई गई थी।

रैली का वीडियो शेयर करते हुए पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी बोल रहे हैं और सामने खाली कुर्सियां हैं। कांग्रेस 50,000 की क्षमता वाले रामलीला मैदान को भी नहीं भर पाई। यह एक सुपर फ्लॉप रैली है।

पत्रकारों से बातचीत में पात्रा ने कहा कि बीजेपी सुबह से ही इस रैली और राहुल गांधी के भाषण पर नजर रखे हुए थी, लेकिन अंत में उन्हें लगा कि यह पूरी तरह से समय की बर्बादी थी। वे 10 लाख लोग कहा थे? हमें दिखाएं। इस तरह के हथकंडों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बन जाता।

उन्होंने कहा कि PM का मतलब सिर्फ प्राइम मिनिस्टर नहीं है। यहां P का मतलब 'पसीना' और M का मतलब 'मेहनत' है। एक प्रधानमंत्री पसीने और कड़ी मेहनत से बनता है। इतने सारे दलों और झंडों के एक साथ लाने के बावजूद, वे 10 लाख लोगों को इकट्ठा नहीं कर पाए।

विपक्ष पर आरोप लगाता हुए पात्रा ने कहा कि उन्होंने भीड़ को बड़ा दिखाने के लिए कैमरा एंगल का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इन दश्यों को 'ट्रिक फोटोग्राफी' करार दिया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल जी, हिंदुस्तान आपके पूर्वजों की जागीर नहीं है। हिंदुस्तान हिंदुस्तानियों का है। यहां एक चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है, और यही बात आपको खटकती है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें