शाओमी ने अपनी नई स्मार्ट टीवी ए प्रो ई सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 32 इंच से 85 इंच तक के 9 मॉडल शामिल हैं। इनमें QLED डिस्प्ले, Google TV, Dolby Audio और 4K रेजोल्यूशन जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं, हालांकि कीमत अभी घोषित नहीं हुई है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- शाओमी ने अपनी नई स्मार्ट टीवी ए प्रो ई सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 32 इंच से 85 इंच तक ...और पढ़ें
- Xiaomi ने पेश की 9 नए Smart TV की सीरीज, 85 इंच तक की स्क्रीन और Dolby Audio जैसे फीचर्स
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
Xiaomi ने पेश की 9 नए Smart TV की सीरीज, 85 इंच तक की स्क्रीन और Dolby Audio जैसे फीचर्स
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने अपनी नई Smart TV सीरीज अनाउंस कर दी है। कंपनी ने इसे Xiaomi TV A Pro e के नाम से ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस सीरीज में कंपनी ने 32 इंच से लेकर 85 इंच तक के कुल 9 टीवी मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने इनमें QLED डिस्प्ले, Google TV और Dolby Audio जैसे कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया है।
खास बात ये है कि नई सीरीज में 6 मॉडल 4K रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आते हैं, जबकि बाकी तीन टीवी HD और Full HD रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इनका प्राइस अनाउंस नहीं किया है। जल्द ही इनकी सेल डेट और कीमत का एलान किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि इन टीवी में क्या कुछ खास मिल रहा है..
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
Xiaomi की इस नई सीरीज के स्मार्ट टीवी 43 e, 50 e, 55 e, 65 e, 75 e और 85 e स्क्रीन साइज में आते हैं। इन सभी में 4K QLED पैनल देखने को मिल रहा है। ये टीवी 94% DCI-P3 कलर कवरेज और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट के साथ आते हैं। इन मॉडल्स में क्वाड-कोर Cortex-A55 प्रोसेसर और Mali-G52 GPU देखने को मिल रहा है।
गेमिंग लवर्स के लिए इन 50, 55, 65, 75 और 85 इंच वाले मॉडल्स में HDMI के जरिए Game Boost Mode भी मिल रहा है। इसके तहत 1080p रेजोल्यूशन पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल रहा है। जबकि इसके 43 इंच वाले मॉडल में ये फीचर मिसिंग हैं।
ऑडियो के लिए 75 और 85 इंच वाले मॉडल में 15W के दो स्पीकर देखने को मिल रहे हैं। जबकि बाकी चार 4K मॉडल में 10W के दो स्पीकर मिल रहे हैं। हालांकि इन सभी 9 टीवी Dolby Audio, DTS और DTS वर्चुअल सपोर्ट भी मिल रहा है।
इस नई सीरीज के सभी मॉडल्स में Google TV मिल रहा है। जबकि 4K मॉडल्स में Google Assistant के साथ Gemini सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा इन टीवी में Apple AirPlay और Google Cast की सुविधा भी मिल रही है। हालांकि, Gemini सिर्फ चुनिंदा देशों और लैंग्वेजेज में उपलब्ध होगा। कंपनी ने TV A Pro e सीरीज की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- BSNL का 365 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ SMS भी