LIVE रवि, 1 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 1 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 74,459.53 +308.49 (+0.42%)
निफ्टी 50 23,053.1 +116.35 (+0.51%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.94
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

Apple के सबसे पतले नए iPhone में मिलेंगे बड़े अपग्रेड, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: रवि, 1 नव॰ 2026, 08:30 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

Apple के सबसे पतले नए iPhone में मिलेंगे बड़े अपग्रेड, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

एप्पल अपने नेक्स्ट जनरेशन iPhone Air 2 को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। इसमें A20 चिप, बड़ी बैटरी, 48MP डुअल रियर कैमरा और पतला डिजाइन शामिल होगा, जो 2027 में आ सकता है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • एप्पल अपने नेक्स्ट जनरेशन iPhone Air 2 को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। ...और पढ़ें
  • Apple के सबसे पतले नए iPhone में मिलेंगे बड़े अपग्रेड, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

Apple के सबसे पतले नए iPhone में मिलेंगे बड़े अपग्रेड, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल जल्द ही अपने नेक्स्ट जनरेशन स्लिम स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी अब iPhone Air 2 को पेश करने वाली है। कंपनी ने पिछले वाले मॉडल iPhone Air को एक नए डिजाइन और पतले प्रोफाइल में पेश किया था, लेकिन इसमें कुछ फीचर्स की कमी थी। अब इसके अपग्रेडेड मॉडल को लेकर नई डिटेल्स सामने आई हैं।

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Air 2 में बड़ी बैटरी, नया प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन की मोटाई भी काफी कम होने की उम्मीद है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone Air 2 में 6.55 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। ये स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो मौजूदा मॉडल जैसा ही हो सकता है। इसका मतलब है कि कंपनी स्क्रीन के डिजाइन में कोई बड़ा चेंज नहीं करेगी।

परफॉर्मेंस के लिए इस नए डिवाइस में एप्पल की नई A20 सीरीज चिप मिल सकती है। ये चिप TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनी होगी। इससे फोन की प्रोसेसिंग पावर और इसकी एफिशिएंसी बेहतर देखने को मिल सकती है।

iPhone Air 2 में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में करीब 3,500mAh की बैटरी मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसे लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।

फोटोग्राफी के लिए इस नए फोन में 48MP का प्राइमरी वाइड कैमरा मिल सकता है। साथ ही इसमें 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि iPhone Air 2 पहले से पतला हो सकता है।

Apple ने फिलहाल iPhone Air 2 की लॉन्च डेट को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 2027 के स्प्रिंग सीजन इवेंट में अपने नए iPhone मॉडल लॉन्च कर सकती है। इस दौरान iPhone Air 2 नए वाले iPhone 18 और iPhone 18e के साथ लॉन्च हो सकता है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें