LIVE शनि, 7 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शनिवार, 7 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +1718.02 (+2.17%)
निफ्टी 50 25,030.35 +493.75 (+2.01%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'E20 बन गया 420', वोट चोरी के बाद राहुल गांधी ने लगाया पेट्रोल चोरी का आरोप

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शनि, 7 नव॰ 2026, 09:57 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'E20 बन गया 420', वोट चोरी के बाद राहुल गांधी ने लगाया पेट्रोल चोरी का आरोप
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

राहुल गांधी ने सरकार पर जनता की गाड़ियों से पेट्रोल चोरी का आरोप लगाया है, जिसमें दावा किया गया है कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक एथनॉल मिलाया जा रहा है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • राहुल गांधी ने सरकार पर जनता की गाड़ियों से पेट्रोल चोरी का आरोप लगाया है, जिसमें दावा किया गया है ...और पढ़ें
  • डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वोट चोरी के मुद्दे पर हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि सरकार जनता की गाड़ियों से पेट्रोल चोरी कर रही है।
  • राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का दावा है कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल है, लेकिन कांग्रेस शासित कर्नाटक के सात जिलों से लिए गए नमूनों की जांच में एथनॉल की मात्रा इससे कहीं अधिक पाई गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वोट चोरी के मुद्दे पर हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि सरकार जनता की गाड़ियों से पेट्रोल चोरी कर रही है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का दावा है कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल है, लेकिन कांग्रेस शासित कर्नाटक के सात जिलों से लिए गए नमूनों की जांच में एथनॉल की मात्रा इससे कहीं अधिक पाई गई।

एक्स एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "ई20 बन गया 420..

जनता की गाड़ियों से पेट्रोल की चोरी!" यहां उनका इशारा पुराने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 की ओर था, जो धोखाधड़ी से संबंधित थी।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की अपनी चुनौती दोहराई। उन्होंने कहा कि इस चर्चा में एथनॉल ब्लेंडिंग के मुद्दे को भी शामिल किया जा सकता है। इससे पहले वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रधानमंत्री पर बहस के लिए जोर दे रहे थे।

कांग्रेस सांसद ने दावा किया, "कर्नाटक सरकार ने 7 जिलों से पेट्रोल के नमूने लिए और उन्हें एक मान्यता प्राप्त लैब में जांच के लिए भेजा। नतीजों को देखिए 14 में से 11 नमूनों में 20 प्रतिशत से ज्यादा एथनॉल था। आईओसीएल में 31.2 प्रतिशत और एचपीसीएल में 30.5 प्रतिशत। आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, नायरा, शेल चाहे वे सरकारी हों या निजी सभी ने तय सीमा को पार कर लिया है।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनियों की अपनी प्रयोगशालाओं ने एथनॉल की मात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। राहुल गांधी ने दावा किया कि एथनॉल की बहुत अधिक मात्रा मिलाने से वाहनों के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है, जिससे माइलेज कम हो सकती है और मेंटेनेंस का खर्च बढ़ सकता है। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि पेट्रोल पंपों पर ऐसे लेबल क्यों नहीं हैं, जो पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा के बारे में बताते हों।

उन्होंने कहा, "मोदी जी, हमें बताएं देश की गाड़ियों के टैंक में क्या डाला जा रहा है? पेट्रोल में असल में कितना एथनॉल है? 20 प्रतिशत से ज्यादा एथनॉल मिलाने वाली कंपनियों के खिलाफ कब कार्रवाई की जाएगी?"

उनकी यह टिप्पणी कर्नाटक सरकार के उस आरोप के एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि प्रमुख तेल विपणन कंपनियां ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रही हैं, जिसमें इथेनॉल की मात्रा तय 20 प्रतिशत की सीमा से अधिक है। जांच में यह स्तर 31.2 प्रतिशत तक पाया गया। सरकार ने इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें