न्यूज अपडेट्स: कर्नाटक में महिला पर मगरमच्छ के हमले से बचाई गई महिला; तमिलनाडु में सीएम, जगन के पोस्टर हटाए गए
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- हैदराबाद सेंट्रल जेल में बना लैंगिक तटस्थ सेल हैदराबाद स्थित केंद्रीय कारगृह में विविध लैंगिक पहचान और अभिव्यक्ति वाले बंदियों के लिए एक 'जेंडर-न्यूट्रल सेल' बनाया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के हस्तक्षेप के बाद जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। एनएचआरसी के अनुसार, ट्रांसजेंडर और एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के अधिकारों से जुड़े मामलों के विशेष मॉनिटर ने 8 अक्तूबर को जेल का दौरा किया था। इस दौरान ट्रांसजेंडर कैदियों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और एनएचआरसी के दिशा-निर्देशों को लागू करने पर जोर दिया गया था। हैदराबाद सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने अनुपालन रिपोर्ट में आयोग को सूचित किया कि सिफारिशों के आधार पर जेंडर-न्यूट्रल सेल बना दिया गया है। इसके साथ ही इस वार्ड में रखे जाने वाले बंदियों को उनकी पसंद के अनुरूप कपड़े पहनने की भी अनुमति दी गई है। तेलंगाना: कच्चे अंडों से बनी मेयोनेज के उत्पादन और बिक्री पर लगी रोक एक साल और बढ़ी तेलंगाना सरकार ने बृहस्पतिवार को कच्चे अंडों से बनी मेयोनेज के उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर लगी रोक को 30 अक्तूबर से एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। तेलंगाना खाद्य एवं आवश्यक औषधि मानक प्राधिकरण आयुक्त के जारी एक बयान में कहा है कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, तेलंगाना के खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने पूरे राज्य में कच्चे अंडों से बनी मेयोनेज के उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर 30 अक्तूबर से तत्काल प्रभाव से एक साल के लिए रोक लगाने का आदेश जारी किया है। मेयोनेज (या मेयो) अंडे की जर्दी और तेल को मिलाकर बनाया जाने वाला एक गाढ़ा, क्रीमी सॉस है। इसमें अक्सर सिरका या नींबू का रस मिलाकर स्वाद दिया जाता है। त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में आठ और गिरफ्तार, अब तक 18 लोग पकड़े गए त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में BSF जवानों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 18 हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार, 2 नवंबर को अशाबाड़ी सीमा चौकी के पास हुई थी। कुछ ग्रामीणों ने तस्करी के शक में एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए BSF जवानों पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक असिस्टेंट कमांडेंट समेत तीन जवान घायल हो गए थे। भीड़ ने BSF के वाहन में तोड़फोड़ की और जवानों से हथियार छीनने की भी कोशिश की थी। ईडी ने बीएलएम क्रेडिट सोसाइटी केस में 103 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच के सिलसिले में भारत लझना मल्टी स्टेट हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (बीएलएम) और उसके संस्थापक आर
- प्रेमकुमार से जुड़े केरल और तमिलनाडु के 12 ठिकानों पर छापेमारी कर लगभग 103 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को फ्रीज और जब्त कर लिया है। ईडी की ओर से जारी बयान के अनुसार, बुधवार को की गई इस तलाशी कार्रवाई में करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की 8 लग्जरी गाड़ियां, 9.6 करोड़ रुपये मूल्य के 7,400 ग्राम सोने के जेवर, 80 करोड़ रुपये के शेयर, 5 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां और लगभग 1.86 करोड़ रुपये के बैंक जमा शामिल है। जांच में पाया गया कि प्रेमकुमार सक्रिय रूप से बीएलएम का कामकाज संभाल रहे थे और कई वैधानिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे थे। सोसाइटी के पैसों की लेयरिंग (घुमाने-फिराने) के लिए प्रेमकुमार और उनके करीबियों की ओर से लगभग 320 बैंक खाते संचालित किए जा रहे थे। यूआईडीएआई से जुड़ीं 300 संस्थाएं, अब आधार की फोटोकॉपी नहीं देनी होगी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को अपने साथ जोड़ा है। इस कदम से पहचान प्रमाण के रूप में आधार की कागजी फोटोकॉपी जमा करने की जरूरत में कमी आएगी। यूआईडीएआई के अनुसार, जनवरी में शुरू की गई इस व्यवस्था के बाद से होटल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, इवेंट्स और गिग इकोनॉमी जैसे कई उपभोक्ता क्षेत्रों में आधार-आधारित ऑफलाइन सत्यापन का दायरा तेजी से बढ़ा है। कई संस्थाएं सत्यापन के नाम पर आधार की फोटोकॉपी अपने रिकॉर्ड में रख लेती हैं, जिसकी अनुमति आधार कानून के तहत नहीं है। प्राधिकरण ने बताया कि यह नई पहल उपयोगकर्ताओं की सहमति से सुरक्षित, कागज रहित और डिजिटल सत्यापन सुनिश्चित करती है। यह व्यवस्था गोपनीयता और डाटा सुरक्षा नियमों के अनुरूप सेवा प्रदाताओं और आम नागरिकों दोनों के लिए प्रक्रिया को सुगम बनाती है। इसरो प्रमुख ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से की मुलाकात भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख वी
- नारायणन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी
प्रेमकुमार से जुड़े केरल और तमिलनाडु के 12 ठिकानों पर छापेमारी कर लगभग 103 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को फ्रीज और जब्त कर लिया है। ईडी की ओर से जारी बयान के अनुसार, बुधवार को की गई इस तलाशी कार्रवाई में करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की 8 लग्जरी गाड़ियां, 9.6 करोड़ रुपये मूल्य के 7,400 ग्राम सोने के जेवर, 80 करोड़ रुपये के शेयर, 5 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां और लगभग 1.86 करोड़ रुपये के बैंक जमा शामिल है। जांच में पाया गया कि प्रेमकुमार सक्रिय रूप से बीएलएम का कामकाज संभाल रहे थे और कई वैधानिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे थे। सोसाइटी के पैसों की लेयरिंग (घुमाने-फिराने) के लिए प्रेमकुमार और उनके करीबियों की ओर से लगभग 320 बैंक खाते संचालित किए जा रहे थे। यूआईडीएआई से जुड़ीं 300 संस्थाएं, अब आधार की फोटोकॉपी नहीं देनी होगी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को अपने साथ जोड़ा है। इस कदम से पहचान प्रमाण के रूप में आधार की कागजी फोटोकॉपी जमा करने की जरूरत में कमी आएगी। यूआईडीएआई के अनुसार, जनवरी में शुरू की गई इस व्यवस्था के बाद से होटल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, इवेंट्स और गिग इकोनॉमी जैसे कई उपभोक्ता क्षेत्रों में आधार-आधारित ऑफलाइन सत्यापन का दायरा तेजी से बढ़ा है। कई संस्थाएं सत्यापन के नाम पर आधार की फोटोकॉपी अपने रिकॉर्ड में रख लेती हैं, जिसकी अनुमति आधार कानून के तहत नहीं है। प्राधिकरण ने बताया कि यह नई पहल उपयोगकर्ताओं की सहमति से सुरक्षित, कागज रहित और डिजिटल सत्यापन सुनिश्चित करती है। यह व्यवस्था गोपनीयता और डाटा सुरक्षा नियमों के अनुरूप सेवा प्रदाताओं और आम नागरिकों दोनों के लिए प्रक्रिया को सुगम बनाती है। इसरो प्रमुख ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से की मुलाकात भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख वी
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
नारायणन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी
जोसेफ विजय से मुलाकात की। सचिवालय में हुई यह मुलाकात करीब आधे घंटे चली। इस दौरान दोनों के बीच तमिलनाडु के कुलशेखरपट्टिनम में बन रहे नए अंतरिक्ष केंद्र से रॉकेट लॉन्च की तैयारियों पर चर्चा हुई। नारायणन ने मुख्यमंत्री को सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल का एक छोटा मॉडल भी भेंट किया। इसरो प्रमुख ने पांच नवंबर को बताया था कि इस अंतरिक्ष केंद्र से अगले साल रॉकेट लॉन्च शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा था कि केंद्र का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। हैदराबाद के होटल में अमेरिकी नागरिक मृत मिला तेलंगाना के हैदराबाद में एक होटल के कमरे में 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मृत पाया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक कैलिफोर्निया का रहने वाला था और दो नवंबर को अपने कारोबारी सहयोगी के साथ हैदराबाद आया था। दोनों कारोबारी काम से यहां पहुंचे थे और गच्चीबाउली थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। चार नवंबर की शाम से व्यक्ति फोन का जवाब नहीं दे रहा था। इसके बाद पांच नवंबर की शाम होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह बिस्तर पर बेहोश मिला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के कर्मचारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा। गोवा में शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे भाजपा विधायक संकल्प आमोनकर गोवा में भाजपा विधायक संकल्प आमोनकर शनिवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। वह पूर्व कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन से खाली हुई जगह को भरेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शनिवार सुबह 10 बजे डोना पाउला स्थित लोक भवन में होगा। आमोनकर मोरमुगांव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और भाजपा विधायक मिलिंद नाइक को हराया था। सितंबर 2022 में वह कांग्रेस के सात अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले वह गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। तमिलनाडु में 1,427 करोड़ रुपये के रेत खनन घोटाले में पूर्व मंत्री समेत कई पर केस, 34 ठिकानों पर छापे तमिलनाडु में कथित रेत खनन घोटाले को लेकर सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने पूर्व मंत्री और डीएमके नेता दुरई मुरुगन समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, 2021 से 2024 के बीच राज्य की 28 खदानों में अनियमितताओं से सरकारी खजाने को 1,427 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद तमिलनाडु और पुडुचेरी में 34 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 825 दस्तावेज, 11 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और तीन बैंक लॉकर की चाबियां बरामद हुईं। जांच में टेंडर और रेत परिवहन में गड़बड़ी के आरोप हैं। ओडिशा में रिश्वत लेते सब-रजिस्ट्रार और आईटीआई प्रिंसिपल पकड़े गए ओडिशा में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेने के दो अलग-अलग मामलों में एक सब-रजिस्ट्रार और सरकारी आईटीआई के प्रिंसिपल को पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, बालासोर जिले के बालीपाल में तैनात महिला सब-रजिस्ट्रार ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए 10 हजार रुपये मांगे थे। बाद में वह सात हजार रुपये लेते पकड़ी गईं। वहीं, बलांगीर के सरकारी आईटीआई के प्रिंसिपल पर नौ प्रशिक्षकों से वेतन जारी रखने के बदले कुल 1.15 लाख रुपये मांगने का आरोप है। उन्हें 30 हजार रुपये की पहली किस्त लेते गिरफ्तार किया गया। उनके राउरकेला स्थित फ्लैट से 5.16 लाख रुपये नकद भी मिले। तेलंगाना में मतदाता सूची से छूटे लोगों को नाम जुड़वाने का एक और मौका तेलंगाना में मतदाता सूची के मसौदे से नाम छूटने वाले लोगों को चुनाव आयोग ने एक और मौका दिया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी
सुदर्शन रेड्डी ने शुक्रवार को बताया कि एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित मतदाता अपने नाम अंतिम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। एएसडीडी का मतलब अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहराव वाले मतदाता हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मसौदा मतदाता सूची 17 अगस्त को जारी हुई थी। आयोग के अनुसार, आवेदनों के निपटारे और अंतिम सूची का प्रकाशन 21 नवंबर तक पूरा किया जाएगा। मतदाता मदद के लिए बीएलओ या हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। अमेरिका में तेलंगाना की 23 वर्षीय छात्रा लापता, परिवार ने मांगी मदद अमेरिका में तेलंगाना की 23 वर्षीय छात्रा श्रीजा रेड्डी कोया लापता हो गई हैं। वह मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय, बोस्टन में पढ़ाई कर रही थीं। उनके लापता होने से तेलंगाना के नलगोंडा जिले में रहने वाला परिवार परेशान है। श्रीजा के पिता यदागिरी रेड्डी के मुताबिक, उनकी बेटी दो नवंबर से लापता है। वह कॉलेज से लौटने के बाद टहलने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। उनका मोबाइल फोन भी बंद है। राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने भारतीय वाणिज्य दूतावास, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से छात्रा का पता लगाने में मदद करने की अपील की है।