Asus ने भारत में नया Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसमें Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon X प्रोसेसर के विकल्प मिलते हैं। यह लैपटॉप 3K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले और 33 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1,36,990 है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Asus ने भारत में नया Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसमें Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon ...और पढ़ें
- Asus का नया लैपटॉप लॉन्च: 33 घंटे तक चलेगी बैटरी, 14 इंच की 3K OLED डिस्प्ले भी
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
Asus का नया लैपटॉप लॉन्च: 33 घंटे तक चलेगी बैटरी, 14 इंच की 3K OLED डिस्प्ले भी
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Asus ने इंडियन मार्केट में गुरुवार को अपना नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Asus Zenbook 14 के नाम से पेश किया है। इस ऑल न्यू लैपटॉप में Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon X प्रोसेसर के ऑप्शंस मिल रहे हैं। नए लैपटॉप में 3K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले भी मिल रही है।
साथ ही इस लैपटॉप में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। कंपनी का कहना है कि ये लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 33 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर कर सकता है। कंपनी ने इसके साथ ही ZenMouse MD202 भी पेश किया है। चलिए पहले इस लैपटॉप की कीमत जान लेते हैं..
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
कीमत की बात करें तो Asus Zenbook 14 की शुरुआती कीमत भारत में 1,36,990 रुपये है। ये लैपटॉप तीन अलग-अलग वैरिएंट में आता है जिसमें AMD Ryzen AI 7 वेरिएंट की कीमत 1,56,990 रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल Intel Core Ultra 9 की कीमत 1,67,990 रुपये तक जाती है। लैपटॉप को आप न सिर्फ Asus Exclusive Stores, Asus E-shop बल्कि ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और अधिकृत रिटेल स्टोर से भी खरीद सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Asus Zenbook 14 के Intel वेरिएंट में 14 इंच की 3K ASUS Lumina OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस वैरिएंट में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 1,100 निट्स तक की HDR पीक ब्राइटनेस और 100 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट भी मिल रहा है। लैपटॉप के AMD और Snapdragon वेरिएंट में 14 इंच की Full-HD+ OLED डिस्प्ले मिल रही है।
साथ ही AMD मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और स्टाइलस सपोर्ट मिल रहा है। परफॉर्मेंस के लिए इंटेल मॉडल में Core Ultra 9 386H प्रोसेसर मिल रहा है। लैपटॉप के AMD वेरिएंट में Ryzen AI 7 345 और Snapdragon मॉडल में Snapdragon X X1-26-100 चिपसेट मिल रहा है।
Intel और AMD मॉडल में 50 TOPS तक NPU परफॉर्मेंस मिल रहा है, जबकि स्नैपड्रैगन वेरिएंट 45 TOPS तक की पावर है। तीनों लैपटॉप मॉडल में Windows 11 Home मिल रहा है। साथ ही इनमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिल रही है।
बैटरी की बात करें तो Asus Zenbook 14 के Intel वैरिएंट में 70Wh और AMD मॉडल में 50Wh की बैटरी मिल रही है। कंपनी का कहना है कि लैपटॉप 33 घंटे तक का बैकअप टाइम दे सकता है। साथ ही इसमें USB Type-C फास्ट चार्जिंग और 68W एडॉप्टर का सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 6E, Bluetooth, USB Type-A, USB Type-C, HDMI 2.1 और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल रहा है।