कर्नाटक में नंदिनी ब्रांड के घी, मक्खन और पनीर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जो 4 नवंबर से लागू हो गई हैं। यह वृद्धि दूध और दही के दाम बढ़ने के ठीक एक हफ्ते बाद हुई है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- कर्नाटक में नंदिनी ब्रांड के घी, मक्खन और पनीर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जो 4 नवंबर ...और पढ़ें
- नंदिनी घी, मक्खन, पनीर के दाम 4 नवंबर से बढ़े।
- दूध-दही के बाद नंदिनी घी, मक्खन, पनीर महंगे हुए।
नंदिनी घी, मक्खन, पनीर के दाम 4 नवंबर से बढ़े।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
दूध-दही के बाद नंदिनी घी, मक्खन, पनीर महंगे हुए।
सरकार ने किसानों के लिए मूल्य वृद्धि को उचित बताया।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। दूध और दही के दाम बढ़ाने के ठीक एक हफ्ते बाद, कर्नाटक के मशहूर ब्रांड नंदिनी ने राज्यभर में घी, मक्खन और पनीर की कीमतों में भी भारी इजाफा कर दिया है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
बेंगलुरु मिल्क यूनियन द्वारा जारी नई दरें 4 नवंबर से लागू हो चुकी हैं। अमूल के बाद नंदिनी के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर और अधिक बोझ पड़ गया है।
घी- 1 लीटर नंदिनी घी का पैकेट जो पहले 715 रुपये में मिलता था, अब उसके लिए 850 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, PET जार में आने वाला 1 लीटर घी अब 870 रुपये का हो गया है।
पनीर- 1 किलो पनीर की कीमत 408 रुपये से बढ़कर अब 485 रुपये हो गई है।
मक्खन- 500 ग्राम अनसाल्टेड मक्खन जो पहले 285 रुपये का मिलता था, अब वह 390 रुपये में मिलेगा।
दूसरी तरफ, बेंगलुरु मिल्क यूनियन के सर्कुलर के मुताबिक, अलग-अलग पैक साइज की कीमतें इस प्रकार हैं।