LIVE शुक्र, 6 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
बाल यौन शोषण सामग्री विवाद: मेगन के 82 वर्षीय पिता थॉमस मर्कल गिरफ्तार, अमेरिका में लगे आरोप कितने गंभीर? न पटाखे, न फुलझड़ियां: अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला ने देखी धरती की आतिशबाजी; खास अंदाज में दी धनतेरस की बधाई पढ़ें 7 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज न्यूज अपडेट: इसरो प्रमुख ने तमिलनाडु के सीएम विजय से की मुलाकात; हैदराबाद के होटल में अमेरिकी नागरिक मृत मिला 'आंबेडकर की विरासत अमर': चीफ जस्टिस सूर्यकांत संविधान, जिम्मेदारी का जिक्र कर बोले, समानता पर CJI की राय क्या? सरकार गिराने के लिए 30 करोड़ का ऑफर?: विधायक तोड़ने की कोशिश में अन्नाद्रमुक नेता गिरफ्तार, अदालत ने किया रिहा
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +3726.62 (+4.82%)
निफ्टी 50 25,030.35 +1069.75 (+4.46%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.89
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

शमी का संन्यास: 2.48 मिनट के वीडियो में लाला के 13 साल का सफर, डेब्यू की तारीख पर ही विदाई; बंगाल का भी जिक्र

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 6 नव॰ 2026, 09:56 pm
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

शमी का संन्यास: 2.48 मिनट के वीडियो में लाला के 13 साल का सफर, डेब्यू की तारीख पर ही विदाई; बंगाल का भी जिक्र
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

मोहम्मद शमी ने संन्यास लिया: तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का एलान किया, क्या IPL-वनडे खेलेंगे क्रिकेटर?

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 13 साल के शानदार करिअर पर विराम के फैसले की घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो के माध्यम से की। शमी ने कहा कि वे सफेद गेंद के प्रारूपों में खेलना जारी रखेंगे।  फैंस को दीपावली की मुबारकबाद शुक्रवार को लगभग आधी रात को की गई इस घोषणा के बावजूद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उनकी क्लिप्स को तेजी से साझा किया। करीब दो घंटे के भीतर शमी के एक्स हैंडल और इंस्टा वीडियो को पांच लाख से अधिक लाइक्स मिले। उन्होंने देशवासियों को दीपावली की मुबारकबाद भी दी। लाला ने कहा- अब सफेद जर्सी नहीं, भर आई आखें..
  • क्रिकेट की दुनिया में लाला उपनाम से चर्चित 36 वर्षीय शमी ने 2.48 मिनट की वीडियो क्लिप में जब टेस्ट से संन्यास का एलान किया तो उनका गला भर आया। भावुक दिख रहे शमी ने पूरे करियर में साथ देने वाले समर्थकों का आभार प्रकट किया। वीडियो के अंत में शमी ने बंगाल का भी उल्लेख किया। Safed jersey se vida le raha hoon, lekin usse judi yaadon se kabhi nahi… 🇮🇳❤️ Jab pehli baar Bharat ki Test jersey pehni thi, tab sirf ek sapna tha — apne desh ke liye kuch kar dikhane ka.
  • Uske baad har wicket, har sangharsh, har chot aur har comeback ne mujhe kuch na kuch sikhaya

क्रिकेट की दुनिया में लाला उपनाम से चर्चित 36 वर्षीय शमी ने 2.48 मिनट की वीडियो क्लिप में जब टेस्ट से संन्यास का एलान किया तो उनका गला भर आया। भावुक दिख रहे शमी ने पूरे करियर में साथ देने वाले समर्थकों का आभार प्रकट किया। वीडियो के अंत में शमी ने बंगाल का भी उल्लेख किया। Safed jersey se vida le raha hoon, lekin usse judi yaadon se kabhi nahi… 🇮🇳❤️ Jab pehli baar Bharat ki Test jersey pehni thi, tab sirf ek sapna tha — apne desh ke liye kuch kar dikhane ka.

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

Uske baad har wicket, har sangharsh, har chot aur har comeback ne mujhe kuch na kuch sikhaya

Test cricket mere liye sirf ek format nahi, meri zindagi ka ek behad khaas hissa raha hai

Aaj bhaari dil aur anginat khoobsurat yaadon ke saath main Test cricket se retirement lene ka faisla kar raha hoon

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

Is safar mein mera saath dene wale har teammate, coach, family aur un karodon Bharatiyon ka dil se shukriya, jinhone achhe aur mushkil dono waqt mein mujh par bharosa banaye rakha.

BCCI aur Cricket Association of Bengal (CAB) ka bhi dil se shukriya, jinhone mere talent par bharosa kiya, mujhe aage badhne ke mauke diye aur mere cricket ke safar mein ek aham bhoomika nibhayi

Aapka saath aur vishwas mere liye hamesha khaas rahega

Maidan par meri aakhri Test ball bhale hi fenki ja chuki ho, lekin Bharat ke liye khelne ka garv hamesha mere dil mein zinda rahega

Shukriya, Test Cricket. ❤️ Aapka Shami 🇮🇳 #Mdshami11 #Mdshami #TestCricket #Retirement— 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@MdShami11) November 6, 2026 शमी ने टेस्ट क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय सफर का अंत 64 मैचों में 229 विकेट के साथ किया। वह कपिल देव (434), जहीर खान, इशांत शर्मा (दोनों 311), जवागल श्रीनाथ (236) और जसप्रीत बुमराह (234) के बाद देश के छठे सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। 2025 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही शमी भारतीय टीम से बाहर हैं। उत्तर प्रदेश से खास नाता फिलहाल, शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सहसपुर अलीनगर गांव में अपने फार्महाउस पर रह रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने जब वीडियो जारी किया तो इसमें उन्होंने एक दशक से अधिक लंबे करियर, कड़ी मेहनत और उतार-चढ़ाव से भरे दौर को भी याद किया। उन्होंने वीडियो के साथ अपने संदेश में लिखा, टेस्ट क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक प्रारूप नहीं, बल्कि जीवन का बहुत खास हिस्सा है। सफेद जर्सी छोड़ रहे हैं, लेकिन इससे जुड़ी यादें कभी नहीं छोड़ेंगे। हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने उन्हें कुछ सिखाया। शमी का टेस्ट कॅरिअर कैसा रहा? मोहम्मद शमी ने छह नवंबर 2013 को पदार्पण किया था। भारत का 279वां टेस्ट कैप हासिल करने वाले शमी ने कहा कि टेस्ट फॉर्मेट ने ही उन्हें मोहम्मद शमी बनाया। उन्होंने 6 नवंबर, 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में डेब्यू करने वाले शमी नई और पुरानी दोनों गेंदों से सीम और स्विंग पैदा करने की क्षमता के कारण बेहद घातक साबित हुए।  उनके यादगार प्रदर्शन कौन से रहे? शमी के कुछ सबसे यादगार प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका में देखने को मिले। भारत के 2018 के दौरे के दौरान जोहान्सबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 5/28 के आंकड़े दर्ज किए। इससे टीम इंडिया को जीत हासिल करने में मदद मिली थी। अफ्रीकी देश के अगले दौरे पर, उन्होंने सेंचुरियन में शुरुआती टेस्ट में आठ विकेट झटके। शमी ने करियर का आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला गया था। बतौर तेज गेंदबाज फिटनेस चुनौती बनी रही। चोटों के कारण उनका करिअर बाधित होता रहा। आगे क्या करेंगे मोहम्मद शमी? शमी ने स्पष्ट किया कि उनका संन्यास उनके खेल कॅरिअर का अंत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह घरेलू प्रतियोगिताओं या आईपीएल जैसे सफेद गेंद क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। यदि वह फिट रहते हैं, तो कभी-कभी चार दिवसीय मैच भी खेल सकते हैं। शमी को 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में चुना गया है। उन्होंने इस मौजूदा सीजन में बंगाल के लिए तीन रणजी ट्रॉफी मैचों में 14 विकेट लिए। उन्होंने वीडियो के अंत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) को धन्यवाद दिया।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें