उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि राज्य की वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब हैं. लेकिन यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का कहना है कि चुनाव आयोग धर्म के आधार पर वोटरों का कोई डेटा नहीं रखता. दोनों बयानों का हवाला देते हुए कांग्रेस और सपा बीजेपी पर हमलावर हो गई हैं.
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है
- हाल ही में एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि राज्य की मतदाता सूची से क़रीब 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम ग़ायब हैं
- उन्होंने कहा कि इन लोगों के नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में हैं, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में नहीं हैं
हाल ही में एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि राज्य की मतदाता सूची से क़रीब 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम ग़ायब हैं
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
उन्होंने कहा कि इन लोगों के नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में हैं, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में नहीं हैं
लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मंगलवार, 17 नवंबर को कहा कि चुनाव आयोग के पास वोटरों के धर्म और जाति से जुड़ा कोई डेटा नहीं है
उन्होंने कहा कि आयोग धर्म या जाति के आधार पर मतदाता सूची का विश्लेषण भी नहीं करता
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
इसके बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी और योगी आदित्यनाथ के दावे पर सवाल उठाए हैं
योगी आदित्यनाथ ने यह दावा 9 नवंबर, 2026 को न्यूज़ चैनल आज तक के एक कार्यक्रम में किया था
उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटरों की संख्या में 1.65 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि क़रीब 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं
योगी ने कहा था, "मैं उन 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं की बात कर रहा हूं, जिनके नाम यूपी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में हैं, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में नहीं हैं
ये नाम कैसे ग़ायब हो गए? इसके पीछे कौन था?"