Karan Johar Diwali Celebration: निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने दिवाली पूजा रखी। उनके यहां कई जान्हवी कपूर से लेकर लक्ष्य ललवानी तक कई सेलेब्स पहुंचे। करण जौहर ने अपने बच्चों यश और रूही के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- आज शनिवार को छोटी दिवाली के अवसर पर करण जौहर ने अपने धर्मा के ऑफिस में पूजा रखी। उनके यहां आयोजित त्योहार के उत्सव में कई चर्चित सेलेब्स पहुंचे। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने दोनों बच्चों-यश और रूही के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए दिल छूने वाला कैप्शन लिखा है।
- करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने यश और रूही के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। करण जौहर ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'मेरे दिल के टुकड़े। मेरी दुनिया...मेरा आशीर्वाद...रूही और यश के साथ मुझे पूरा करने के लिए यूनिवर्स को शुक्रिया। हम अपनी माओं का आशीर्वाद पाकर धन्य हैं। हमारी तरफ से आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं'।
- करण जौहर और यश-रूही की ड्रेस नामी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। इसके लिए करण जौहर ने उन्हें धन्यवाद कहा है। बता दें कि करण के जुड़वा बच्चों का जन्म सरोगेसी के जरिए 07 फरवरी 2017 को हुआ था।
करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने यश और रूही के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। करण जौहर ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'मेरे दिल के टुकड़े। मेरी दुनिया...मेरा आशीर्वाद...रूही और यश के साथ मुझे पूरा करने के लिए यूनिवर्स को शुक्रिया। हम अपनी माओं का आशीर्वाद पाकर धन्य हैं। हमारी तरफ से आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं'।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
करण जौहर और यश-रूही की ड्रेस नामी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। इसके लिए करण जौहर ने उन्हें धन्यवाद कहा है। बता दें कि करण के जुड़वा बच्चों का जन्म सरोगेसी के जरिए 07 फरवरी 2017 को हुआ था।
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)
नीली साड़ी में जान्हवी और गुलाबी सूट में शनाया आईं नजर
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
करण जौहर के मुंबई स्थित धर्मा के ऑफिस में पूजा रखी गई। कई सितारों ने भी यहां शिरकत की। जान्हवी कपूर साड़ी में पहुंचीं। अनन्या पांडे भी अपनी मां के साथ नजर आईं। शनाया कपूर गुलाबी ड्रेस में स्टाइलिश लगीं।
इसके अलावा अभिनेता लक्ष्य भी पहुंचे। वामिका गब्बी भी करण जौहर के यहां दिवाली उत्सव में नजर आईं। इनके अलावा अनन्या बिड़ला ने भी शिरकत की।