LIVE शनि, 7 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शनिवार, 7 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +1718.02 (+2.17%)
निफ्टी 50 25,030.35 +493.75 (+2.01%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

केरलम: लूट का आरोप लगाने वाला डॉक्टर खुद बलात्कार के केस में फरार, फोन से मिले 10 महिलाओं के वीडियो

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शनि, 7 नव॰ 2026, 11:20 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

केरलम: लूट का आरोप लगाने वाला डॉक्टर खुद बलात्कार के केस में फरार, फोन से मिले 10 महिलाओं के वीडियो
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

केरलम में एक्ट्रेस पर लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर पर अब बलात्कार का केस दर्ज हुआ है। पुलिस को उसके फोन से 10 से अधिक महिलाओं के वीडियो मिले हैं, जिससे सनसनी फैल गई है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • केरलम में एक्ट्रेस पर लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर पर अब बलात्कार का केस दर्ज हुआ है। पुलिस को ...और पढ़ें
  • डिजिटल डेस्क, तिरुवतंपुरम। केरलम में एक अभिनेत्री से जुड़े मारपीट और लूटपाट के मामले ने एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। मामले में जिस डॉक्टर ने पहले अभिनेत्री और उसके साथियों पर खुद के साथ मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया था।
  • अब पुलिस की जांच में उसी डॉक्टर पर कई महिलाओं के यौन शोषण का शक गहरा गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर तब से फरार है जब शुक्रवार को उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

डिजिटल डेस्क, तिरुवतंपुरम। केरलम में एक अभिनेत्री से जुड़े मारपीट और लूटपाट के मामले ने एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। मामले में जिस डॉक्टर ने पहले अभिनेत्री और उसके साथियों पर खुद के साथ मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया था।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अब पुलिस की जांच में उसी डॉक्टर पर कई महिलाओं के यौन शोषण का शक गहरा गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर तब से फरार है जब शुक्रवार को उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

बता दें कि कुछ दिन पहले 2 नवंबर को कोच्चि के पोन्नुरुन्नी इलाके में एक फ्लैट पर डॉक्टर के साथ मारपीट और 3 लाख रुपये के दो महंगे मोबाइल फोन लूटने की घटना सामने आई थी।

डॉक्टर ने पुलिस को बताया था कि उसे एक मरीज का इलाज करने के बहाने फ्लैट पर बुलाया गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने अभिनेत्री और उसके दो अन्य रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया था।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

इस बात को ऐसे समझिए कि गिरफ्तार की गई अभिनेत्री के एक रिश्तेदार ने पलटवार करते हुए उसी डॉक्टर के खिलाफ इन्फोपार्क पुलिस स्टेशन में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे शराब और नशीली दवाएं देकर बेहोश किया और फिर उसका यौन शोषण किया।

जांच के दौरान पुलिस ने डॉक्टर के मोबाइल फोन से एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को उसके फोन से 10 से अधिक महिलाओं के वीडियो मिले हैं। पुलिस को शक है कि वीडियो में दिख ज्यादातर महिलाएं या तो खुद उस डॉक्टर की मरीज थीं या उनकी रिश्तेदार थीं। यानी इलाज के लिए डॉक्टर के पास आने वाली महिलाओं का उसने कथित तौर पर फायदा उठाया।

जांचकर्ताओं का यह भी मानना है कि महिलाओं को बेहोश करने या अचेत करने के लिए शराब के अलावा कुछ साइकोट्रॉपिक (मनोप्रभावी) दवाओं का इस्तेमाल किया जाता था।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले ने अब दो अलग-अलग आपराधिक जांचों का रूप ले लिया है। पहली जांच डॉक्टर पर हुए हमले और लूटपाट के मामले की। दूसरी जांच डॉक्टर द्वारा महिलाओं के यौन शोषण और आपत्तिजनक वीडियो से जुड़े मामलों की।

उधर, पुलिस ने शुक्रवार को डॉक्टर के घर की तलाशी ली और उसकी तलाश तेज कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस से बचने के लिए डॉक्टर केरलम हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपील कर सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कितनी महिलाएं पीड़ित हैं और क्या वे सामने आकर शिकायत दर्ज कराएंगी।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें