LIVE शनि, 7 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शनिवार, 7 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +1718.02 (+2.17%)
निफ्टी 50 25,030.35 +493.75 (+2.01%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

व्हाट्सएप इवेंट फीचर से इनवाइट करना हुआ आसान: बिना अकाउंट वाले भी दे सकेंगे जवाब, क्या है नए अपडेट की खासियत?

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 6 नव॰ 2026, 08:57 pm
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

व्हाट्सएप इवेंट फीचर से इनवाइट करना हुआ आसान: बिना अकाउंट वाले भी दे सकेंगे जवाब, क्या है नए अपडेट की खासियत?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

व्हाट्सएप इवेंट फीचर से इनवाइट करना हुआ आसान: बिना अकाउंट वाले भी दे सकेंगे जवाब, क्या है नए अपडेट की खासियत?

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • व्हाट्सएप इवेंट फीचर से इनवाइट करना हुआ आसान: बिना अकाउंट वाले भी दे सकेंगे जवाब, क्या है नए अपडेट की खासियत?

यूजर्स इवेंट बनाते समय अपनी पसंद की कवर फोटो लगा सकेंगे। इवेंट का इनविटेशन वेब लिंक के जरिए शेयर किया जा सकेगा। लिंक पाने वाला व्यक्ति इसे अपने ब्राउजर में खोलकर इवेंट की पूरी जानकारी देख सकेगा। बिना व्हाट्सएप इंस्टॉल किए भी इवेंट में शामिल होने का जवाब दे सकेगा। इनविटेशन का जवाब देने के लिए गेस्ट को अपना नाम और मोबाइल नंबर देना होगा। RSVP के लिए मिलेंगे तीन विकल्प व्हाट्सएप ने इवेंट में शामिल होने की स्थिति बताने के लिए तीन विकल्प दिए हैं। इनके जरिए गेस्ट आसानी से बता सकेंगे कि वे कार्यक्रम में पहुंचेंगे या नहीं। गोइंग (Going): अगर कोई व्यक्ति इवेंट में शामिल होना चाहता है। मेबी (Maybe): अगर अभी शामिल होने को लेकर फैसला नहीं हुआ है। नॉट गाेइंग (Not Going): अगर कोई व्यक्ति इवेंट में शामिल नहीं हो पाएगा। इन जवाबों की मदद से आयोजक यह जान सकेंगे कि कितने लोग कार्यक्रम में आने वाले हैं। साथ ही, वे सभी इनवाइट किए गए लोगों का अटेंडेंस स्टेटस भी देख सकेंगे। इवेंट होम फीचर क्या है? व्हाट्सएप का दूसरा बड़ा बदलाव इवेंट होम है। अक्सर यूजर्स कई ग्रुप चैट्स में अलग-अलग कार्यक्रमों के इनविटेशन पाते हैं। ऐसे में किसी पुराने इवेंट की जानकारी या उसकी तारीख दोबारा ढूंढना मुश्किल हो जाता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए कंपनी ने इवेंट होम सेक्शन पेश किया है। इसमें यूजर्स अपने बनाए हुए और दूसरे लोगों की ओर से मिले सभी इवेंट्स की जानकारी एक जगह देख सकेंगे। इसमें आने वाले कार्यक्रमों के साथ पहले हो चुके इवेंट्स की लिस्ट भी दिखाई देगी। इवेंट्स होम का इस्तेमाल कैसे करें? अगर आप भी इस दिवाली या किसी और कार्यक्रम के लिए इवेंट होम का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर इवेंट्स सेक्शन पर जाना होगा। यहां आपको अपने इवेंट्स की जानकारी एक जगह मिल जाएगी। आयोजकों को भी मिलेंगे ये नए कंट्रोल इसके साथ ही इवेंट्स होम के साथ आयोजकों के लिए भी कुछ सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इससे उन्हें कार्यक्रम की तैयारियों और मेहमानों की मौजूदगी पर नजर रखने में आसानी होगी। आरएसवीपी ट्रैकिंग: आयोजक देख सकेंगे कि किसने इवेंट में आने की पुष्टि की है और किसने मना किया है। प्लस-वन की सुविधा: आयोजक मेहमानों को अपने साथ एक अतिरिक्त व्यक्ति लाने की अनुमति दे सकेंगे। पर्सनलाइज्ड रिमाइंडर: इवेंट में शामिल होने वाले लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से रिमाइंडर सेट कर सकेंगे। कंपनी का क्या कहना है? कंपनी के अनुसार, ये सभी बदलाव आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे। नए अपडेट से व्हाट्सएप पर मीटिंग, पार्टी और फैमिली गेट-टुगेदर जैसे कार्यक्रमों की प्लानिंग करना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें