बीस साल पहले अमेरिका जाकर बसने वाली सबा हैदर ने मुद्दों के आधार पर राजनीति में अपना कदम बढ़ाया और जीत हासिल की.
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में पली बढ़ीं सबा हैदर ने हालिया अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में इलिनॉयस राज्य की 84वीं डिस्ट्रिक्ट सीट के चुनाव में जीत दर्ज की है
- सबा डेमोक्रेट पार्टी से चुनाव में खड़ी थीं और उन्हें 71.8 फ़ीसदी वोट मिले
- सबा हैदर का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है और बाद में यह परिवार दिल्ली से सटे ग़ाज़ियाबाद में बस गया
सबा डेमोक्रेट पार्टी से चुनाव में खड़ी थीं और उन्हें 71.8 फ़ीसदी वोट मिले
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
सबा हैदर का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है और बाद में यह परिवार दिल्ली से सटे ग़ाज़ियाबाद में बस गया
उनकी स्कूलिंग ग़ाज़ियाबाद में हुई है और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से वाइल्ड लाइफ़ साइंस में एमएससी की पढ़ाई की
उनके पिता ने बताया कि शादी के बाद 20 साल पहले वो अमेरिका चली गईं और वहीं बस गईं
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
सबा हैदर के भाई ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि उन्होंने योगा टीचर के रूप में भी काम किया है
उन्होंने कहा, "चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही हम सभी के लिए यह बेहद खुशी और जश्न का मौका रहा है
यह हमारे पड़ोसियों, समुदाय, परिचितों और पूरे ग़ाज़ियाबाद शहर के लिए गर्व की बात है."
यह सिर्फ हमारी बहन, ग़ाज़ियाबाद या हमारे पैतृक शहर बुलंदशहर की जीत नहीं है, बल्कि पूरे भारत की जीत है."
"एक तरह से यह उपलब्धि भारत की सभी बेटियों को समर्पित है