देश में नए चीनी सीजन 2026-27 में उत्पादन चार गुना बढ़कर 12.85 लाख टन हो गया है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- देश में नए चीनी सीजन 2026-27 में उत्पादन चार गुना बढ़कर 12.85 लाख टन हो गया है।
- नए सीजन में भारत का चीनी उत्पादन 12.85 लाख टन पहुंचा।
- नए सीजन में भारत का चीनी उत्पादन 12.85 लाख टन पहुंचा।
नए सीजन में भारत का चीनी उत्पादन 12.85 लाख टन पहुंचा।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
नए सीजन में भारत का चीनी उत्पादन 12.85 लाख टन पहुंचा।
पिछले साल की समान अवधि से चार गुना अधिक उत्पादन दर्ज।
महाराष्ट्र में पेराई जल्द शुरू होने से उत्पादन में वृद्धि।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में चीनी उत्पादन के नए सीजन 2026-27 की शानदार शुरुआत हुई है। इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आइएसएमए) ने कहा कि पिछले महीने शुरू हुए 2026-27 चीनी विपणन वर्ष में अब तक चीनी उत्पादन चार गुना बढ़कर 12.85 लाख टन हो गया है।
आइएसएमए ने शुक्रवार को कहा कि पांच नवंबर तक देशभर की 184 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। पिछले साल इसी अवधि में 154 मिलों में पेराई शुरू हुई थी।इस सत्र में चीनी उत्पादन 12.85 लाख टन पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी तारीख तक 3.20 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।
उत्पादन में यह बढ़ोतरी पेराई जल्द शुरू होने के कारण हुई है। आमतौर पर महाराष्ट्र में पेराई 15 नवंबर से शुरू होती है, लेकिन इस बार करीब एक महीने पहले काम शुरू हो गया।
महाराष्ट्र में पांच नवंबर तक 136 चीनी मिलों में 10.78 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में 101 मिलों में पेराई शुरू हुई थी और 1.23 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।
उत्तर प्रदेश में 19 मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। इनसे 20 हजार टन चीनी का उत्पादन हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादातर बाकी मिलों में कुछ दिनों में काम शुरू होने की उम्मीद है। आइएसएमए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा, देश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध है।