LIVE शुक्र, 6 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +3726.62 (+4.82%)
निफ्टी 50 25,030.35 +1069.75 (+4.46%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.89
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अमेरिका की उड़ानों के लिए एअर इंडिया ने बदला रूट: समय में 4 घंटे की कटौती, फ्यूल भी बचेगा

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 6 नव॰ 2026, 06:04 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अमेरिका की उड़ानों के लिए एअर इंडिया ने बदला रूट: समय में 4 घंटे की कटौती, फ्यूल भी बचेगा
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

एअर इंडिया ने अमेरिका के न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए अपनी सीधी उड़ानों हेतु इराक के हवाई क्षेत्र का उपयोग शुरू किया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • एअर इंडिया ने अमेरिका के न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए अपनी सीधी उड़ानों हेतु इराक के हवाई क्षेत्र का उपयोग शुरू किया है।
  • न्यूयॉर्क, नेवार्क उड़ानों में लगभग चार घंटे की बचत
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

न्यूयॉर्क, नेवार्क उड़ानों में लगभग चार घंटे की बचत

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया ने अमेरिका के न्यूयार्क और नेवार्क के लिए अपनी सीधी उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है।

एयरलाइन ने इस सप्ताह से इराक के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करना शुरू किया है, जिससे उड़ान का समय करीब चार घंटे कम हो गया है। साथ ही ईंधन की खपत में लगभग 10 प्रतिशत बचत होने की उम्मीद है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, नए हवाई मार्ग से एअर इंडिया को परिचालन में काफी राहत मिलेगी। इससे उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) के नियमों के तहत चालक दल की जरूरत भी कम होगी और क्रू प्रबंधन में अधिक सहूलियत होगी।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया पश्चिम एशिया संकट और पाकिस्तान सहित विभिन्न देशों के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण लंबे समय से प्रभावित रही है।

एयरलाइन दिल्ली और मुंबई से न्यूयार्क तथा नेवार्क के लिए रोजाना एक-एक उड़ान संचालित करती है।पहले इन उड़ानों को जार्डन और मिस्र के रास्ते लंबा चक्कर लगाना पड़ता था।

इसके अलावा रोम (इटली) में ठहराव के कारण यात्रा का समय और बढ़ जाता था। इस वजह से कुल यात्रा अवधि लगभग 20 घंटे हो जाती थी, जो अब घटकर करीब 16 घंटे रह गई है।

इन मार्गों पर आमतौर पर बोइंग 777 विमानों का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि न्यूयार्क की कुछ उड़ानें एयरबस A350 से भी संचालित होती हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें