LIVE शुक्र, 6 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +3726.62 (+4.82%)
निफ्टी 50 25,030.35 +1069.75 (+4.46%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.89
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

904 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में किशोर बियानी पर सीबीआई का शिकंजा, मुंबई में कई ठिकानों पर छापामारी

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 6 नव॰ 2026, 05:56 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

904 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में किशोर बियानी पर सीबीआई का शिकंजा, मुंबई में कई ठिकानों पर छापामारी
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड और उसके प्रमोटर किशोर बियानी के खिलाफ 904.32 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज की है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड और उसके प्रमोटर किशोर बियानी के खिलाफ 904.32 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज की है।
  • CBI का किशोर बियानी पर बैंक धोखाधड़ी का केस
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

CBI का किशोर बियानी पर बैंक धोखाधड़ी का केस

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने 904.32 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल लिमिटेड और उसके प्रमोटर किशोर बियानी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

एजेंसी ने शुक्रवार को मुंबई में किशोर बियानी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर जांच से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए। उनके भाई राकेश बियानी को भी मामले में आरोपित बनाया गया है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) की स्ट्रेस्ड एसेट्स मैनेजमेंट ब्रांच-तृतीय, मुंबई की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर में किशोर बियानी, राकेश बियानी, कंपनी के प्रमोटरों, प्रबंध निदेशकों, कार्यकारी निदेशकों और गारंटरों के साथ कुछ अज्ञात लोक सेवकों तथा अन्य व्यक्तियों को आरोपित किया गया है। इन पर धोखाधड़ी के लिए आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध करने का आरोप है।

सीबीआइ के मुताबिक, आरोपियों ने एसबीआइ और नौ अन्य बैंकों के समूह से ऋण सुविधाएं हासिल करने के लिए कथित तौर पर साजिश रची।

जांच एजेंसी का आरोप है कि बैंक से मिले कर्ज का इस्तेमाल उन उद्देश्यों के लिए नहीं किया गया, जिनके लिए उसे मंजूरी मिली थी। इसके बजाय कंपनी ने अपनी सहयोगी कंपनियों और संबद्ध इकाइयों के माध्यम से धन दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया, जिससे बैंकों को नुकसान हुआ।

एजेंसी के अनुसार, 23 मार्च, 2026 को धोखाधड़ी घोषित होने के बाद से एसबीआइ को अनुमानित नुकसान 904.32 करोड़ रुपये था। इसके साथ 1,331.91 करोड़ रुपये का अनुमानित ब्याज भी शामिल है, जिससे कुल नुकसान 2,236.23 करोड़ रुपये हो जाता है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें