दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने गायक अभिजीत भट्टाचार्या के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें अभिजीत से इस तरह की कोई उम्मीद नहीं थी। पढ़िए अभिजीत के बयान पर गुरदीप मेहंदी ने वीडियो में क्या कहा?
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- बीते दिनों मशहूर गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच काफी विवाद हुआ था। इस पर कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिनमें गायक अभिजीत भट्टाचार्या भी शामिल थे। सिंगर की टिप्पणी पर अब दलेर के बेटे गुरदीप मेहंदी ने एक स्टेज शो के दौरान काफी कुछ कहा।
- एक लाइव स्टेज शो के दौरान गाना गाते हुए गुरदीप ने पिता का समर्थन किया। इसका वीडियो भी गुरदीप ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो चांद व्यूज के लिए कुछ भी और भी बोल देते हैं। जिस तरह से अभिजीत ने हाल ही में बात की, उससे मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो ऐसा कुछ बोलेंगे। और वो भी इतने महान गायक के लिए। भाई, मैं तुम्हें उस दिन की फुटेज भेजूंगा। वो जो गा रहे थे, लाइव ही गा रहे थे, लिप-सिंक नहीं कर रहे। बुरा टाइम, अच्छा टाइम किसी का भी आ सकता है, भाई। बाकी, विनम्र रहो। मैं आपकी गलतफहमी जल्दी दूर करुंगा फुटेज देता हूं।’
- बीते दिनों सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा, 'अगर कोई कलाकार माइक पर सच में लाइव नहीं गा रहा है, तो उसे ऐसा करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। कुछ दिन पहले एक ऐसी घटना हुई थी, जब एक मंत्री मंच पर आए और उन्होंने सच कहा। उन्होंने कहा कि आप गाना नहीं गा रहे हैं। आपसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा और आप असल में लाइव परफॉर्म भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सच कहा था, लेकिन कई लोगों की नजरों में वही विलेन बन गए। जबकि ऐसा हर जगह के स्टेज पर होता है।'
एक लाइव स्टेज शो के दौरान गाना गाते हुए गुरदीप ने पिता का समर्थन किया। इसका वीडियो भी गुरदीप ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो चांद व्यूज के लिए कुछ भी और भी बोल देते हैं। जिस तरह से अभिजीत ने हाल ही में बात की, उससे मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो ऐसा कुछ बोलेंगे। और वो भी इतने महान गायक के लिए। भाई, मैं तुम्हें उस दिन की फुटेज भेजूंगा। वो जो गा रहे थे, लाइव ही गा रहे थे, लिप-सिंक नहीं कर रहे। बुरा टाइम, अच्छा टाइम किसी का भी आ सकता है, भाई। बाकी, विनम्र रहो। मैं आपकी गलतफहमी जल्दी दूर करुंगा फुटेज देता हूं।’
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
बीते दिनों सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा, 'अगर कोई कलाकार माइक पर सच में लाइव नहीं गा रहा है, तो उसे ऐसा करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। कुछ दिन पहले एक ऐसी घटना हुई थी, जब एक मंत्री मंच पर आए और उन्होंने सच कहा। उन्होंने कहा कि आप गाना नहीं गा रहे हैं। आपसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा और आप असल में लाइव परफॉर्म भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सच कहा था, लेकिन कई लोगों की नजरों में वही विलेन बन गए। जबकि ऐसा हर जगह के स्टेज पर होता है।'
गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई इस घटना के बाद उनके बेटे गुरदीप ने पहले भी नराजगी जताई थी। उन्होंने कहा 'मैंने एक शो में पापा की यही बात बताई थी और अब वह भी चर्चा का विषय बन गई है। जाहिर है कि हम तनाव में हैं और एक परिवार के तौर पर मिलकर इस स्थिति का सामना कर रहे हैं। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने हमारा साथ दिया। फिल्म इंडस्ट्री और खासकर मेरे चाचा मीका सिंह का भी धन्यवाद।'
A post shared by Gurdeep Mehndi (@gurdeepmehndi)