भारत में आ रहा थार जितने दाम का स्कूटर। इटली की कंपनी इटालजेट भारत में दस्तक देने वाली है। कीमत पर कंपनी चुप है, पर अनुमान लाखों के फर्क वाले हैं। आखिर क्यों इतने महंगे हैं ये स्कूटर और इनमें क्या खास है? आइए जानते हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- अगर आपको लगता है कि स्कूटर मतलब सस्ती और सीधी-सादी सवारी है तो इटली की कंपनी इटालजेट यह सोच बदलने आ रही है। कंपनी की भारत में साझेदार मोटोहाउस इंडिया ने बताया है कि ब्रांड को 4 और 5 दिसंबर 2026 को इंडिया बाइक वीक में पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी इन स्कूटरों को मिलान में हुए EICMA 2026 में दिखा चुकी है। शुरुआत में इसके तीन मॉडल आएंगे। ड्रैगस्टर 300, ड्रैगस्टर 459 और ड्रैगस्टर 700। सबसे ऊपर वाले मॉडल के लिए 12 लाख रुपये तक की कीमत का अनुमान लगाया जा रहा है।
- सबसे अहम सवाल यह कि यह स्कूटर इतने महंगे क्यों है? जवाब कंपनी के मिजाज में है। इटालजेट मशीन को बॉडी पैनल के पीछे छिपाने के बजाय उसे ही डिजाइन बना देती है। ड्रैगस्टर में खुला स्टील ट्रेलिस फ्रेम साफ दिखता है, जो इसे आम मैक्सी-स्कूटरों से बिल्कुल अलग बनाता है। ड्रैगस्टर 700 में करीब 70 पीएस की ताकत, एडजस्टेबल मार्ज़ोकी सस्पेंशन, ब्रेम्बो ब्रेक, एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और टीएफटी कंसोल मिलता है। यानी यह स्कूटर कम और परफॉर्मेंस बाइक जैसा ज्यादा है।
- हालांकि कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है, इसलिए ये सब अनुमान ही हैं। अनुमान के मुताबिक ड्रैगस्टर 700 की कीमत तकरीबन 12 लाख रुपये आंकी जा रही है, इस कीमत में कई कंपनियां एसयूवी ऑफर करती हैं। वहीं ड्रैगस्टर 459 मॉडल करीब 7 लाख और ड्रैगस्टर 300 करीब 5 लाख रुपये एक्स-शोरूम में आ सकता है। हालांकि असली दाम लॉन्च के वक्त ही पता चलेंगे।
सबसे अहम सवाल यह कि यह स्कूटर इतने महंगे क्यों है? जवाब कंपनी के मिजाज में है। इटालजेट मशीन को बॉडी पैनल के पीछे छिपाने के बजाय उसे ही डिजाइन बना देती है। ड्रैगस्टर में खुला स्टील ट्रेलिस फ्रेम साफ दिखता है, जो इसे आम मैक्सी-स्कूटरों से बिल्कुल अलग बनाता है। ड्रैगस्टर 700 में करीब 70 पीएस की ताकत, एडजस्टेबल मार्ज़ोकी सस्पेंशन, ब्रेम्बो ब्रेक, एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और टीएफटी कंसोल मिलता है। यानी यह स्कूटर कम और परफॉर्मेंस बाइक जैसा ज्यादा है।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
हालांकि कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है, इसलिए ये सब अनुमान ही हैं। अनुमान के मुताबिक ड्रैगस्टर 700 की कीमत तकरीबन 12 लाख रुपये आंकी जा रही है, इस कीमत में कई कंपनियां एसयूवी ऑफर करती हैं। वहीं ड्रैगस्टर 459 मॉडल करीब 7 लाख और ड्रैगस्टर 300 करीब 5 लाख रुपये एक्स-शोरूम में आ सकता है। हालांकि असली दाम लॉन्च के वक्त ही पता चलेंगे।
तीनों स्कूटर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मोटोहाउस की फैक्ट्री में असेंबल होंगे। ग्राहकों को डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही से मिलने की उम्मीद है। कंपनी शुरुआत में सात शहरों में ही इन स्कूटरों को सेल करने पर ध्यान देगी। इनमें मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि और हैदराबाद शामिल हैं। आम मल्टी-ब्रांड शोरूम की जगह इटालजेट के अपने एक्सपीरियंस सेंटर खुलेंगे, जहां प्रोडक्ट एक्सपर्ट और अलग सर्विस सपोर्ट मिलेगा। इन स्कूटरों में दिलचस्पी रखने वाले दिसंबर 2026 से मोटोहाउस की वेबसाइट पर वेटलिस्ट में नाम लिखवा सकेंगे।