बेंगलुरु के येलाहंका में एक फैक्ट्री मालिक ने अपनी बेटी के साथ संबंध के शक में एक कर्मचारी को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मार डाला।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- बेंगलुरु के येलाहंका में एक फैक्ट्री मालिक ने अपनी बेटी के साथ संबंध के शक में एक कर्मचारी को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मार डाला।
- फैक्ट्री मालिक ने की कर्मचारी की हत्या (फोटो-सोशल मीडिया)
- बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक ने कर्मचारी की हत्या की।
फैक्ट्री मालिक ने की कर्मचारी की हत्या (फोटो-सोशल मीडिया)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक ने कर्मचारी की हत्या की।
बेटी के साथ संबंध के शक में पीट-पीटकर मारा।
आरोपी आनंद राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के येलाहंका से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक मालिक ने अपनी ही फैक्ट्री के कर्मचारी की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
मामले में जानकारी सामने आई है कि फैक्ट्री मालिक ने कर्मचारी को अपनी बेटी के साथ घर पर देख लिया था। मृतक की पहचान केरल के रहने वाले किरण के रूप में हुई है। वहीं आरोपी आनंद राज तमिलनाडु का रहने वाला है।
आरोपी आनंद राज की स्वीट कॉर्न बनाने वाली मशीनों की एक फैक्ट्री है। 22 वर्षीय किरण भी उसी फैक्ट्री में काम करता था। वहीं आनंद राज की 19 साल की बेटी मैसूरु में प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही है और हॉस्टल में रहती है। वह दशहरा की छुट्टियों में घर आई थी, इसी दौरान वह किरण के करीब आ गई थी।
पुलिस के मुताबिक, किरण के आनंद राज की बेटी के साथ संबंध थे और बताया जा रहा है कि आनंद राज इस रिश्ते से खुश नहीं था।
सोमवार को आनंद राज ने अपनी बेटी से कहा कि वह तमिलनाडु में अपने गांव जा रहा है। हालांकि, वह उसी दिन दोपहर बाद अपनी पत्नी के साथ वापस येलाहंका के घर आ गया।