LIVE बुध, 4 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
बुधवार, 4 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 77,301.4 +1608.60 (+2.13%)
निफ्टी 50 23,960.6 +519.80 (+2.22%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.63
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

नितेश राणे का इंडिया ब्लॉक पर निशाना: सत्ता परिवर्तन की मांग पर कहा- वड़ा पाव की दुकान चलाने जैसे आसान नहीं

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: गुरु, 5 नव॰ 2026, 07:16 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

नितेश राणे का इंडिया ब्लॉक पर निशाना: सत्ता परिवर्तन की मांग पर कहा- वड़ा पाव की दुकान चलाने जैसे आसान नहीं
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

नितेश राणे का इंडिया ब्लॉक पर निशाना: सत्ता परिवर्तन की मांग पर कहा- वड़ा पाव की दुकान चलाने जैसे आसान नहीं maharashtra-minister-nitesh-rane-regime-change-congress-sharia-rahul-gandhi-vada-pav-remark

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • नितेश राणे का इंडिया ब्लॉक पर निशाना: सत्ता परिवर्तन की मांग पर कहा- वड़ा पाव की दुकान चलाने जैसे आसान नहीं maharashtra-minister-nitesh-rane-regime-change-congress-sharia-rahul-gandhi-vada-pav-remark

बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।" उन्होंने इसे 'संविधान और शरिया के बीच की लड़ाई' बताया। राणे ने आरोप लगाया कि गजवा-ए-हिंद के तहत 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक पर साधा निशाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं पर निशाना साधते हुए राणे ने कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के सदस्य सत्ता परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। उनका मकसद लोकतांत्रिक देश में अराजकता पैदा करना और संविधान को खत्म करना है। वे सत्ता परिवर्तन के जरिए हिंदू धर्म के खिलाफ शरिया लागू करना चाहते हैं।" शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और पार्टी विधायक आदित्य ठाकरे पर भी उन्होंने निशाना साधा। राणे ने कहा, "वे सत्ता परिवर्तन चाहते हैं, लेकिन सरकार गिराना वड़ा पाव की दुकान चलाने जितना आसान नहीं है।" औरंगजेब पर पोस्ट को लेकर एआईएमआईएम पार्षद पर निशाना इससे पहले नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राणे ने एआईएमआईएम की मुंब्रा पार्षद सहर शेख की मुगल शासक औरंगजेब को लेकर कथित इंस्टाग्राम पोस्ट पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सहर शेख को 'महाराष्ट्र को हरा-भरा करने' का काम दिया गया है। राणे ने कहा, "अगर उन्हें औरंगजेब से इतनी ही गहरी आत्मीयता है तो उन्हें अपने पिता के साथ पाकिस्तान चले जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि सहर शेख शायद यह भूल गई हैं कि उन्हें एक हिंदू राष्ट्र में चुना गया है। राणे ने कहा, "महाराष्ट्र की धरती पर छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों को हराकर हिंदवी स्वराज की स्थापना की थी। यह भगवान शिव और हिंदुओं की भूमि है। यह किसी के पिता का पाकिस्तान नहीं है। वरना ऐसे 'पार्सल' पाकिस्तान भेजना हमें अच्छी तरह आता है।" दरअसल, सहर शेख ने कथित तौर पर अपनी पोस्ट में लिखा था कि 'वे किताबों से मुगल इतिहास मिटाना चाहते हैं।' उन्होंने सवाल उठाया था कि किसी जमीन से उसका इतिहास कैसे मिटाया जा सकता है। एसआईआर को बताया जरूरी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी नितेश राणे ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया जरूरी है, ताकि कोई पाकिस्तानी या बांग्लादेशी नागरिक भारत आकर मतदान न कर सके। कुंभ मेले के खर्च पर रोहित पवार को घेरा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार के कुंभ मेले पर भारी खर्च के दावे को लेकर भी राणे ने सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि रोहित पवार हज यात्रा और उससे जुड़ी कथित अनियमितताओं पर कभी क्यों नहीं बोलते। राणे ने कहा, "रमजान के दौरान जब लोग इलाकों में हंगामा करते हैं, तब रोहित पवार कुछ नहीं कहते। क्या उन्हें केवल हिंदू त्योहारों का विरोध और आलोचना करने का ठेका मिला है? उनका रुख सिर्फ कुंभ मेले तक सीमित है।" प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की नितेश राणे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत के बारे में फोन पर जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "राजनीति से ऊपर उठकर रिश्ते निभाने की प्रधानमंत्री मोदी की क्षमता उनकी उदारता का उदाहरण है।"

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें