अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: नतीजों पर खामेनेई की दो टूक, कहा- समझौते की उम्मीद करना बड़ी भूल, हम नहीं बदलेगें रुख Mojtaba-khamenei-says-us-midterm-results-will-not-change-irans-stance-defense-policy
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: नतीजों पर खामेनेई की दो टूक, कहा- समझौते की उम्मीद करना बड़ी भूल, हम नहीं बदलेगें रुख Mojtaba-khamenei-says-us-midterm-results-will-not-change-irans-stance-defense-policy
हम युद्ध की वजह से हारे। राष्ट्रपति ने भी कल रात यही कहा था।" ईरान को ट्रंप ने भी माना मध्यावधि चुनाव में हार की वजह इससे पहले मंगलवार रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी माना था कि ईरान के साथ सैन्य संघर्ष ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की व्यापक हार में कुछ भूमिका निभाई। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के साथ फोन पर बातचीत में ट्रंप से जब पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि "ईरान भी इसका एक कारण था।" हालांकि, उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत में युद्ध शुरू करने के अपने फैसले पर उन्हें अब भी भरोसा है। डेमोक्रेटिक पार्टी को दोनों सदनों में बढ़त मिलने का अनुमान 2026 के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थिति मजबूत होने के संकेत मिले हैं। अमेरिकी मीडिया नेटवर्क के अनुमानों के मुताबिक, पार्टी कांग्रेस के दोनों सदनों में फिर से नियंत्रण हासिल कर सकती है। इससे वॉशिंगटन में राजनीतिक संतुलन बदलने की संभावना है। प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिलने पर डेमोक्रेटिक पार्टी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की जांच और सुनवाई के जरिए उसकी गतिविधियों पर संसदीय निगरानी बढ़ा सकेगी। वहीं, सीनेट में नियंत्रण मिलने से उसे कानून बनाने और राष्ट्रपति की ओर से की जाने वाली नियुक्तियों पर भी अधिक प्रभाव मिलेगा।